Chhattisgarhiya Kranti Sena Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarhiya-kranti-sena/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 16 Nov 2025 16:08:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Chhattisgarhiya Kranti Sena Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/chhattisgarhiya-kranti-sena/ 32 32 CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/ https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/#respond Sun, 16 Nov 2025 16:07:31 +0000 https://maarmik.in/?p=5995 CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित […]

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित बघेल और उनके करीबियों के घर रात के समय दबिश दी।

करीबियों के घर भी हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस की कई टीमें लगातार अमित बघेल की लोकेशन तलाशने में जुटी हैं। उनके करीबी समर्थकों और परिचितों के घरों पर भी पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला?

20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने कथित रूप से सिंधी हिंदू समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख राष्ट्रनायकों पर भी अनुचित बयान दिया था।

देश भर में विरोध प्रदर्शन

अमित बघेल के बयान के बाद सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद अमित बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी से कोई डर नहीं है, लेकिन उसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए पुलिस अब इस मामले में किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है और उनकी तलाश जारी है।

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/feed/ 0
CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/ https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/#respond Mon, 10 Nov 2025 05:59:13 +0000 https://maarmik.in/?p=5896 CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। रविवार की देर रात रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के करीबियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस की कई टीमें इस समय प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस […]

The post CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। रविवार की देर रात रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के करीबियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस की कई टीमें इस समय प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी उसकी तलाश में जुटी हैं।

पुलिस की कार्रवाई

रविवार देर रात पुलिस ने अमित बघेल के सहयोगियों और रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा, “उसी संबंध में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई है। कुछ टीमें राज्य से बाहर भी रवाना की गई हैं।” साथ ही, उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

विवाद की जड़

20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना के बाद अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल, अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, और देश के राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विरोध प्रदर्शन जारी

अमित बघेल की इन टिप्पणियों के बाद से सिंधी और अग्रवाल समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदेशभर में इन समाजों के लोग अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। विभिन्न जिलों के थानों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं, और समाज ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

The post CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/feed/ 0