child rights Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/child-rights/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 06:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png child rights Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/child-rights/ 32 32 CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/ https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:15:36 +0000 https://maarmik.in/?p=6149 CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई। CG News : कोटा थाना […]

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई।

CG News : कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर स्वेता गुप्ता को शिकायत मिली थी कि कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लेने के बाद उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वह बच्चे से जबरदस्ती घर का काम कराती है और मारपीट भी करती है।

read more : CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

शिकायत मिलते ही गुरुवार को चाइल्ड लाइन की टीम और कोटा पुलिस ने संयुक्त रूप से राजकुमारी मैना के घर दबिश दी। आवाज लगाने पर भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस द्वारा दबाव डालने पर उसने दरवाजा खोला। इसके बाद टीम घर के अंदर गई और एक कमरे में रोशन को रस्सी से बंधा हुआ पाया। बच्चे ने बताया कि महिला उसे बाहर नहीं जाने देती और अक्सर मारती-डांटती है।

पुलिस ने स्वेता गुप्ता की रिपोर्ट पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। रोशन को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों की निगरानी में भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है, जिसने दूसरी शादी करने से पहले 20 नवंबर 2024 को एक एग्रीमेंट कर बच्चे को उसे सौंप दिया था। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बहन के whereabouts के बारे में पूछा, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसी कारण पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/feed/ 0