CM Mohan Yadav Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cm-mohan-yadav/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png CM Mohan Yadav Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cm-mohan-yadav/ 32 32 मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:17 +0000 https://maarmik.in/?p=4640 रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा

राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों को खास तोहफा दिया। नरसिंहगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार महिलाओं के खातों में 1,859 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत 28 लाख महिलाओं को 43.90 करोड़ रुपये की सहायता राशि एक ही क्लिक में सौंपी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सरकार पर हमला

भोपाल। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टाम्प ड्यूटी में वृद्धि का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों की बाजीगरी नहीं, बल्कि आमजन की कमर तोड़ने वाला निर्णय है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता पर यह और बोझ बढ़ाएगा।

मंदसौर में भूकंप के झटके

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के प्रतापगढ़ में था, लेकिन असर सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जबलपुर में मिला सोने का भंडार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है। जबलपुर जिले में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे भारी मात्रा में सोना दबा मिला है। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। यहां पहले ही आयरन ओर (लौह अयस्क) पाया जाता था, अब सोने की खोज से प्रदेश की आर्थिक दिशा बदल सकती है। खनन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मैहर में होटल पर छापा, VHP मंत्री पर आरोप

मैहर। सतना जिले के मैहर में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध हालत में कई लड़कियां और युवक मिले। यह होटल विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है। पहले भी इसी होटल पर आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप लगे थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मप्र में लाडली बहनों को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, भूकंप से कांपा मंदसौर, जबलपुर में मिला सोने का भंडार, कांग्रेस ने CM को घेरा, होटल में छापे से VHP मंत्री घिरा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-8/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:12 +0000 https://maarmik.in/?p=4662 एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगातबेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगात
बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) मौजूद रहे।

चुनाव आयोग का सख्त कदम
भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

खरगोन में सड़क हादसा, दो की मौत
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलटने से हुआ। इसमें मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवविवाहिता की आत्महत्या
दतिया जिले में एक नवविवाहिता ने अपने भाई को राखी बांधने जाने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म
भोपाल में एक BBA छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका कॉलेज फ्रेंड ही इस वारदात में शामिल था। हाल ही में उसने शराब के नशे में पीड़िता और उसकी मां से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/feed/ 0