Cocaine Seized in Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cocaine-seized-in-raipur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 19 Dec 2025 05:31:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Cocaine Seized in Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cocaine-seized-in-raipur/ 32 32 Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/ https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/#respond Fri, 19 Dec 2025 05:31:09 +0000 https://maarmik.in/?p=6931 Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नए साल के आगमन से पहले शहर में नशे का जहर घोलने की एक बड़ी साजिश को गंज थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को […]

The post Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नए साल के आगमन से पहले शहर में नशे का जहर घोलने की एक बड़ी साजिश को गंज थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके पास से करीब 16.56 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त कोकीन की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

Raipur News : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड इलाके में एक युवक कीमती नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। गंज थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को धर दबोचा। शुरुआती तलाशी में युवक के पास से कोकीन की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी महंगी कोकीन रायपुर में कहाँ से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।

READ MORE : CG Couple Private Video : टेलीग्राम पर लगा प्राइवेट वीडियो का बाजार : 100 रुपये में बिक रही कपल की प्राइवेसी, छत्तीसगढ़ी वीडियो की सबसे ज्यादा डिमांड

न्यू ईयर पार्टी पर थी तस्करों की नजर पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इस कोकीन को शहर में होने वाली ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ और ‘क्रिसमस पार्टियों’ में खपाने की फिराक में था। राजधानी में कोकीन की इतनी बड़ी मात्रा मिलना इस बात का संकेत है कि नशा माफिया अब छोटे शहरों की तुलना में रायपुर जैसे बड़े केंद्रों को अपना नया ठिकाना बना रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और गंज थाना पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

The post Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/feed/ 0