Cold Wave Alert Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cold-wave-alert/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 26 Dec 2025 04:50:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Cold Wave Alert Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cold-wave-alert/ 32 32 Chhattisgarh Weather : कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा, शीतलहर की चेतावनी https://maarmik.in/chhattisgarh-weather/ https://maarmik.in/chhattisgarh-weather/#respond Fri, 26 Dec 2025 04:50:40 +0000 https://maarmik.in/?p=7153  Chhattisgarh Weather : रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है और फिलहाल इससे राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा […]

The post Chhattisgarh Weather : कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा, शीतलहर की चेतावनी appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Chhattisgarh Weather : रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है और फिलहाल इससे राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 Chhattisgarh Weather : इस गिरावट के साथ ही उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर (Cold Wave) जैसी स्थिति बनने की प्रबल संभावना है।

read more : NCERT Recruitment 2025 : NCERT में निकली सीधी भर्ती : 10वीं पास भी बन सकते हैं सरकारी कर्मचारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और सैलरी।

प्रमुख अपडेट्स: कहां कितनी ठंड?
अंबिकापुर सबसे ठंडा: प्रदेश में अंबिकापुर फिलहाल सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां पारा गिरकर 5.7 डिग्री तक पहुंच गया है।

रायपुर का हाल: राजधानी में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले 24 घंटों में रायपुर में धुंध और कोहरे का असर ज्यादा रहेगा।

दुर्ग में शीतलहर: बीते गुरुवार को दुर्ग में शीतलहर के हालात रहे, जो आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी फैल सकते हैं।

जनवरी में भी नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनवरी माह में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। अगले पूरे हफ्ते कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है। अच्छी बात यह है कि मौसम शुष्क रहेगा, जिससे बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। साल के अंत तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

सावधानी की जरूरत: कोहरा और धुंध
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ पॉकेट्स में भारी कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

The post Chhattisgarh Weather : कड़ाके की ठंड से लोग परेशान, अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा, शीतलहर की चेतावनी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-weather/feed/ 0
Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/ https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/#respond Thu, 18 Dec 2025 04:43:46 +0000 https://maarmik.in/?p=6895 Chhattisgarh Weather Update : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कोहरे की घनी चादर के बीच अब ‘हाड़ कंपा देने वाली’ ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 से 4 दिनों के […]

The post Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Weather Update : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कोहरे की घनी चादर के बीच अब ‘हाड़ कंपा देने वाली’ ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Chhattisgarh Weather Update : इन संभागों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जैसी स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई विशेष मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी।

READ MORE : Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी

शीतलहर की आशंका: सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है।

कोहरे का कहर: गुरुवार सुबह रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और मैनपाट जैसे पहाड़ी इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, राजनांदगांव में ‘धूप का दम’
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है:

सबसे सर्द रात: अंबिकापुर (6.3°C)

सबसे गर्म दिन: राजनांदगांव (31°C)

प्रमुख शहरों का तापमान एक नज़र में: | शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) | दुर्ग | 30.8 | 9.2 | | पेण्ड्रारोड | 26.0 | 9.0 | | माना (रायपुर) | 29.5 | 9.6 | | बिलासपुर | 29.0 | 11.8 |

राजधानी रायपुर: प्रशासन मुस्तैद, 12 जगहों पर जलेंगे अलाव
रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है:

कमिश्नर के निर्देश: मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन अधिकारियों को रात में फील्ड पर रहकर निगरानी करने को कहा है।

अलाव की व्यवस्था: शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि बेघर और राहगीरों को राहत मिल सके।

विशेषज्ञों की सलाह: आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचें और गर्म कपड़ों का उचित प्रयोग करें, क्योंकि रात के साथ-साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होगी।

The post Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/feed/ 0
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. https://maarmik.in/cg-weather-update/ https://maarmik.in/cg-weather-update/#respond Fri, 28 Nov 2025 07:27:33 +0000 https://maarmik.in/?p=6159 CG Weather Update : रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया (गहरे दबाव के क्षेत्र) के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और आज पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके असर से दक्षिण और मध्य हिस्सों (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर–बिलासपुर संभाग) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी […]

The post CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update : रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया (गहरे दबाव के क्षेत्र) के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और आज पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके असर से दक्षिण और मध्य हिस्सों (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर–बिलासपुर संभाग) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

CG Weather Update : पिछली रात से ही ठंड में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों के लिए अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। पेंड्रा इलाके के गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.0°C रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

read more : CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अचानक तापमान में इस उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें। डॉक्टर विकास अग्रवाल (एमडी, मेडिसिन) ने बताया कि ऐसे मौसम में मच्छर ज्यादा पनपते हैं, जिससे मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पुराने आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था, जबकि 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज हुआ था जो नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात मानी जाती है। नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश 1924 में 138.2 मिमी दर्ज हुई थी। नवंबर का महीना आमतौर पर शांत और स्थिर मौसम वाला होता है, जिसमें बारिश सामान्यतः किसी चक्रवात या निम्न दबाव के कारण ही होती है।

The post CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update/feed/ 0