Collector Transfer Ban Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/collector-transfer-ban/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Collector Transfer Ban Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/collector-transfer-ban/ 32 32 MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/ https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/#respond Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5745 MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और […]

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.पी.एस. जादौन ने बताया कि प्रदेश में SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) पूरा नहीं हो जाता, तब तक किसी भी कलेक्टर, SDM (संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर) या तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद खाली न रहे। इसके साथ ही BLO और सुपरवाइजर जैसे फील्ड कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

निर्वाचन आयोग का यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/feed/ 0