Congress Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/congress-government/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Congress Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/congress-government/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/#respond Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6124 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और घोटाले से सीधे जुड़े कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चैतन्य बघेल को कुछ समय पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जहां से उनकी रिमांड लगातार बढ़ाई जा रही है।
कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें 10 दिसंबर 2025 तक जेल में ही रहना होगा।

3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

EOW ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि राज्य में 2018 से 2023 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान, शराब घोटाले के माध्यम से 3200 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। EOW की शुरुआती जांच में बताया गया था कि लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विस्तृत जांच और पूरक चालान में यह घोटाला कहीं अधिक बड़ा पाया गया।

जांच के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़ी रकम से 11 आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित रूप से 61 लाख अवैध पेटी शराब की बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जो सीधे इस सिंडिकेट से जुड़ी थी।

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 https://maarmik.in/?p=4813 1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासामध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि अगर सिंधिया की ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार नहीं गिरती।

2. गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत
बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खस्ताहाल सड़क के कारण 12 फीट की भारी-भरकम गणेश प्रतिमा एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन बना दिया।

3. CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पहले जहां 1500 रुपए दिए जा रहे थे, वहीं अब महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन अब हर मोहल्ले, कॉलोनी और रहवासी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगा। इन कार्यकर्ताओं को पद और प्रशिक्षण दोनों दिए जाएंगे।

5. गोटमार मेले में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान एक शराबी युवक का खौफनाक चेहरा सामने आया। युवक ने एक गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/feed/ 0