Congress vs BJP Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/congress-vs-bjp/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 22 Oct 2025 10:49:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Congress vs BJP Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/congress-vs-bjp/ 32 32 Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/ https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/#respond Wed, 22 Oct 2025 10:49:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5669 Big News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक बार फिर परंपरा और अस्मिता का मुद्दा गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार छत्तीसगढ़िया प्राइड और परंपराओं को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सीएम आवास में गोवर्धन पूजा का कोई आयोजन नहीं […]

The post Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Big News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक बार फिर परंपरा और अस्मिता का मुद्दा गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार छत्तीसगढ़िया प्राइड और परंपराओं को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सीएम आवास में गोवर्धन पूजा का कोई आयोजन नहीं हुआ, जो यह दर्शाता है कि सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों को नजरअंदाज कर रही है।

बघेल ने कहा — “ना वह विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं, ना छत्तीसगढ़ के त्योहार। आज गोवर्धन पूजा पर भी कोई कार्यक्रम नहीं है। छत्तीसगढ़ के लोगों को पीछे धकेलने का षड्यंत्र चल रहा है।”

पूर्व सीएम ने अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पर्वत उठाकर समाज को साथ चलने का संदेश दिया था, और आज हमें भी उसी एकजुटता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, आम जनता — सभी आज निराश हैं और मौजूदा सरकार से परेशान।

भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली, राशन और जीएसटी की मार आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। “हमने छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं शुरू कीं, जिससे गोबर खरीदने वाला यह देश का पहला राज्य बना। लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास की दिशा को भटका दिया है,” उन्होंने कहा।

राज्योत्सव और संगठन सृजन अभियान पर प्रतिक्रिया

राज्योत्सव पर बोलते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वहीं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि दिल्ली में होने वाली बैठक में केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

नक्सलवाद और भ्रष्टाचार पर हमला

नक्सलवाद के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार की “विकास, विश्वास और सुरक्षा” नीति से बस्तर में शांति आई थी। उन्होंने कहा कि “हमने अबूझमाड़ में पट्टा वितरण कर विश्वास जीता, जिससे नक्सलवाद कमजोर हुआ।” भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में गुजरात से आए कुछ लोग बंद कमरों में फैसले लेते हैं, और अधिकारी उन्हीं के निर्देश पर काम करते हैं।

The post Big News: भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, जानिए पूरी ख़बर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-bhupesh-baghel-targets-the-government-know-the-full-news/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों की गिरफ्तारी पर NIA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अब 7 दिन में मिलेंगे भूमि दस्तावेज, MLA ईश्वर साहू के स्टाफ पर स्वेच्छानुदान घोटाले का आरोप, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, पुलिस पर कुत्ते छोड़ने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार, 3 अगस्त से जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी शुरू https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:38 +0000 https://maarmik.in/?p=4511 ननों की गिरफ्तारी मामले में NIA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला बिलासपुर। मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो कैथोलिक ननों के मामले में आज NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पीड़ित पक्ष की जमानत याचिका पर फैसला कल सुनाया […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों की गिरफ्तारी पर NIA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अब 7 दिन में मिलेंगे भूमि दस्तावेज, MLA ईश्वर साहू के स्टाफ पर स्वेच्छानुदान घोटाले का आरोप, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, पुलिस पर कुत्ते छोड़ने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार, 3 अगस्त से जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
ननों की गिरफ्तारी मामले में NIA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

बिलासपुर। मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो कैथोलिक ननों के मामले में आज NIA कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पीड़ित पक्ष की जमानत याचिका पर फैसला कल सुनाया जाएगा।

अब 7 दिन में मिलेंगे भूमि दस्तावेज

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भूमि संबंधी दस्तावेज तय समय सीमा में उपलब्ध होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत अधिसूचना जारी की है। इससे लोगों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों की नकल पाने की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी।

MLA ईश्वर साहू के स्टाफ पर स्वेच्छानुदान घोटाले का आरोप

रायपुर। भाजपा विधायक ईश्वर साहू पर स्वेच्छानुदान राशि के वितरण में पक्षपात का आरोप लगा है। उनके पीएसओ, पीए और ऑपरेटर पर आरोप है कि उन्होंने लाभार्थियों की सूची में अपने रिश्तेदारों के नाम शामिल कर दिया। इस वायरल सूची को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर हमला बोला है।

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा

बालोद। जिले में अब पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सड़क हादसों को रोकने और जनहानि कम करने के लिए यह आदेश कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जारी किया है।

गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़े कुत्ते, फिर भी सट्टेबाज गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर जिले में एक सट्टेबाज की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को फिल्मी अंदाज में चुनौती मिली। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए चार आक्रामक कुत्ते पुलिस पर छोड़ दिए, लेकिन पुलिस ने डॉग रेस्क्यू टीम की मदद से उन्हें काबू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से सट्टा पर्ची और बड़ी रकम भी जब्त की गई।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों की गिरफ्तारी पर NIA कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अब 7 दिन में मिलेंगे भूमि दस्तावेज, MLA ईश्वर साहू के स्टाफ पर स्वेच्छानुदान घोटाले का आरोप, बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, पुलिस पर कुत्ते छोड़ने वाला सट्टेबाज गिरफ्तार, 3 अगस्त से जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh/feed/ 0