Corruption Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/corruption-case/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 16 Dec 2025 04:46:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Corruption Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/corruption-case/ 32 32 CG News : ईओडब्ल्यू ने सौम्या के PA जयचंद के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान किया पेश, 7-8 करोड़ वसूली का दावा https://maarmik.in/cg-news-eow-files-1000-page-challan-against-soumyas-pa-jaichand-claims-recovery-of-rs-7-8-crore/ https://maarmik.in/cg-news-eow-files-1000-page-challan-against-soumyas-pa-jaichand-claims-recovery-of-rs-7-8-crore/#respond Tue, 16 Dec 2025 04:46:07 +0000 https://maarmik.in/?p=6814 CG News : रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अवैध कोल वसूली मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सौम्या चौरसिया के PA, जयचंद कोशले के खिलाफ रायपुर के विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में लगभग 1000 पन्नों का चालान पेश किया है। चालान में जयचंद पर IPC की विभिन्न धाराओं (जैसे 120B, 420, 384) […]

The post CG News : ईओडब्ल्यू ने सौम्या के PA जयचंद के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान किया पेश, 7-8 करोड़ वसूली का दावा appeared first on Maarmik.in.

]]>

CG News : रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अवैध कोल वसूली मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सौम्या चौरसिया के PA, जयचंद कोशले के खिलाफ रायपुर के विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में लगभग 1000 पन्नों का चालान पेश किया है। चालान में जयचंद पर IPC की विभिन्न धाराओं (जैसे 120B, 420, 384) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। EOW ने दावा किया है कि जयचंद सौम्या चौरसिया के निर्देश पर अवैध कोल लेवी की वसूली की राशि को कलेक्ट करने और आगे पहुंचाने का काम करता था और उसने इस तरह लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये सौम्या के लिए प्राप्त किए। चालान शीट में यह भी दावा किया गया है कि जयचंद ने भी अवैध वसूली की रकम का एक बड़ा हिस्सा लिया, जिससे उसने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्ति खरीदी, जिसकी जांच की जा रही है।

CG News : EOW ने अपनी जांच डायरी में जयचंद कोशले उर्फ जय को अवैध कोल लेवी वसूली में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया है, जो सौम्या चौरसिया के अधीनस्थ रहकर अवैध नकदी का वास्तविक रिसीवर और मध्यस्थ था। जांच में सामने आया है कि जयचंद ने न केवल अवैध धनराशि को भौतिक रूप से प्राप्त किया, बल्कि उसे आगे सौम्या तक पहुंचाने का काम भी किया, जिससे वह इस अपराध की पूरी श्रृंखला में एक अनिवार्य कड़ी बन गया। जयचंद के खिलाफ चालान पेश करने से पहले, EOW इस मामले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी सहित 20 अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही चालान/पूरक चालान प्रस्तुत कर चुका है।

The post CG News : ईओडब्ल्यू ने सौम्या के PA जयचंद के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान किया पेश, 7-8 करोड़ वसूली का दावा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-eow-files-1000-page-challan-against-soumyas-pa-jaichand-claims-recovery-of-rs-7-8-crore/feed/ 0
CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/#respond Wed, 26 Nov 2025 11:26:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6121 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन […]

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, मुकेश मनचंदा, अतुल सिंह और दीपेन चावड़ा शामिल हैं। EOW द्वारा दायर किए गए इस चालान में करीब 6300 पन्ने शामिल हैं।

जांच में सामने आए घोटाले के चौंकाने वाले खुलासे

EOW की जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कारोबारी अनवर ढेबर और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रभावी नेटवर्क खड़ा किया था। आरोप है कि यह नेटवर्क हर महीने करीब 50 लाख रुपये अवैध कमाई कर रहा था। जांच एजेंसी ने बताया कि इस काली कमाई से लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्तियां खड़ी की गईं।

इसके अलावा, EOW ने दावा किया कि नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफिक सिक्योरिटी फिल्म्स को टेंडर दिलाने में निरंजन दास की मुख्य भूमिका रही। कंपनी मानकों पर खरी नहीं उतरती थी, फिर भी उसे ठेका दिया गया और प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे कमीशन तय किया गया। इस कथित गड़बड़ी से राज्य को लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अवैध कमाई कैसे पहुंचती थी सिंडिकेट तक

EOW के अनुसार, अवैध कमाई का पूरा पैसा सिंडिकेट के मुख्य सदस्य अनवर ढेबर तक पहुंचता था। आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2020 के बीच रकम को रायपुर की जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखा जाता था, जो यश और नितेश पुरोहित की स्वामित्व वाली संपत्ति है। इसी होटल से यह पैसा अधिकारियों, नेताओं और पार्टी फंड तक पहुंचाया जाता था। अनवर ढेबर का मैनेजर दीपेन चावड़ा इस गोपनीय लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था और रकम को आगे भिलाई तक पहुंचाता था, जहां लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल इसे मैनेज करते थे। निरंजन दास को भी इस अवैध कमाई में हिस्सेदारी मिलती थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

घोटाले की रकम बढ़कर 3200 करोड़ से भी अधिक

EOW की पिछली जांच में 2018 से 2023 के बीच अवैध शराब बिक्री से प्रदेश को लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया था। लेकिन नए पूरक चालान में यह राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई गई है। जांच में इस पैसे से संबंधित अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के सबूत भी सामने आए हैं।

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/feed/ 0
नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/ https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/#respond Thu, 16 Oct 2025 17:16:44 +0000 https://maarmik.in/?p=5660 नान घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाले (NAN Scam) मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रायपुर की विशेष अदालत ने रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। हालांकि, राहत मिलने के बावजूद अनिल टुटेजा अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन पर शराब घोटाला मामले […]

The post नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
नान घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ के चर्चित नान घोटाले (NAN Scam) मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रायपुर की विशेष अदालत ने रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। हालांकि, राहत मिलने के बावजूद अनिल टुटेजा अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन पर शराब घोटाला मामले में भी आरोप तय हैं और वे EOW की जांच में आरोपी हैं।

ईडी की रिमांड के बाद मिली जमानत

दोनों अधिकारियों ने 22 सितंबर को ईडी (Enforcement Directorate) कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली में चार सप्ताह की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था। 16 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद, दोनों को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को जमानत दे दी।

नान घोटाला क्या है?

नान घोटाला फरवरी 2015 में तब उजागर हुआ था जब ACB/EOW की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) के 25 परिसरों पर एक साथ छापे मारे थे।
छापे के दौरान 3.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे। जांच में पाया गया कि चावल और नमक के जो नमूने लिए गए थे, वे मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे।
आरोपों के मुताबिक, मिलों से घटिया चावल लिया गया और इसके बदले में करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई। इस घोटाले में भंडारण और परिवहन में भी भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिले थे।

आरोपी अधिकारी और मुकदमे की स्थिति

शुरुआत में शिवशंकर भट्ट सहित 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में निगम के तत्कालीन अध्यक्ष और एमडी का नाम भी आरोपियों में जोड़ा गया। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

शराब घोटाले से भी जुड़ा है मामला

हालांकि आलोक शुक्ला को राहत मिल गई है, लेकिन अनिल टुटेजा को शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाया गया है, इसलिए वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे।

The post नान घोटाला मामला: IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन जेल में रहेंगे…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/naan-scam-case-ias-alok-shukla-and-anil-tuteja-granted-bail/feed/ 0