crime against women Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-against-women/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png crime against women Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-against-women/ 32 32 Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/ https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/#respond Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 https://maarmik.in/?p=6369 Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की […]

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की तलाश में छापेमारी जारी है।

Chhattisgarh Crime : धोखे का जाल और ढाई लाख का सौदा

लखनपुर थाना क्षेत्र की इन दो मासूम युवतियों को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का लालच देकर तस्करों ने अपने जाल में फँसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी, युवतियों को अंबिकापुर से ट्रेन के ज़रिए उज्जैन लेकर गए और वहाँ उन्हें लगभग ढाई लाख रुपए की भारी भरकम कीमत पर बेच दिया।

read more : KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा

ऐसे हुआ पहली युवती का रेस्क्यू

बेची गई पहली युवती को उज्जैन में खरीदने वालों ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज़ सुनकर स्थानीय उज्जैन पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसे सुरक्षित छुड़ा लिया। सरगुजा पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन उज्जैन पहुँचे, जहाँ स्थानीय पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी कर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

दूसरी युवती की चिंता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूसरी लापता युवती को भी बेचने के बाद उसके खरीदार से जबरन शादी करवाने की आशंका है। पुलिस अब इस गुमशुदा युवती और तस्करी के पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए सरगर्मी से जुटी हुई है।

इस गंभीर मामले में लखनपुर पुलिस ने मानव तस्करी (Human Trafficking) के तहत चार आरोपियों के ख़िलाफ़ नामज़द जुर्म दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की तैयारी है। इस घटना ने एक बार फिर दूर-दराज के क्षेत्रों में नौकरी के नाम पर चल रहे तस्करी के घिनौने गोरखधंधे को उजागर कर दिया है।

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:12 +0000 https://maarmik.in/?p=4662 एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगातबेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
एमपी में ट्रेन डिब्बा मैन्युफैक्चरिंग हब की सौगात
बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। 1800 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) मौजूद रहे।

चुनाव आयोग का सख्त कदम
भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कदम पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

खरगोन में सड़क हादसा, दो की मौत
खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलटने से हुआ। इसमें मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवविवाहिता की आत्महत्या
दतिया जिले में एक नवविवाहिता ने अपने भाई को राखी बांधने जाने से रोकने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म
भोपाल में एक BBA छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका कॉलेज फ्रेंड ही इस वारदात में शामिल था। हाल ही में उसने शराब के नशे में पीड़िता और उसकी मां से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: एमपी में 1800 करोड़ की रेल परियोजना का शुभारंभ, चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, नवविवाहिता की आत्महत्या और भोपाल में BBA छात्रा से दुष्कर्म appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-9/feed/ 0