crime in Chhattisgarh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-in-chhattisgarh/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 22 Dec 2025 06:36:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png crime in Chhattisgarh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-in-chhattisgarh/ 32 32 Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… https://maarmik.in/khairagarh-news/ https://maarmik.in/khairagarh-news/#respond Mon, 22 Dec 2025 06:36:42 +0000 https://maarmik.in/?p=7011  Khairagarh News : खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ घाघरा स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की बटालियन में एक जवान ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित जवान गहरी नींद में था। पुलिस ने तत्परता […]

The post Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Khairagarh News : खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ घाघरा स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की बटालियन में एक जवान ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित जवान गहरी नींद में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

 Khairagarh News : नींद में ही थमी सांसें
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान सोनवीर जाट उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और घाघरा बटालियन में तैनात था। सोमवार तड़के जब वह कैंप में सो रहा था, तभी उसी कैंप के दूसरे जवान अरविंद गौतम ने मौका पाकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवानों ने आनन-फानन में घायल सोनवीर को खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट : उत्तर में बढ़ेगा पारा, राजधानी समेत कई जिलों में धुंध का साया…

पुरानी दुश्मनी का खूनी अंत
बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद गौतम और मृतक सोनवीर के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यह रंजिश इतनी गहरी हो गई कि अरविंद ने एक खौफनाक साजिश रची और सोनवीर के सोते ही उसे मौत की नींद सुला दिया।

आरोपी गिरफ्तार, परिजनों का इंतजार
खैरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद गौतम को हिरासत में ले लिया है और उसे गातापार थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों को सूचना: मृतक के परिवार को उत्तर प्रदेश में खबर भेज दी गई है।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया: पुलिस का कहना है कि परिजनों के खैरागढ़ पहुँचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद पार्थिव शरीर उन्हें सौंपा जाएगा।

सावधानी और अनुशासन: सुरक्षा बलों के कैंप में हुई इस तरह की घटना ने विभाग में सुरक्षा और मानसिक तनाव के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी है।

The post Khairagarh News : CAF जवान ने साथी को सोते हुए मारी गोली… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/khairagarh-news/feed/ 0
Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/ https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/#respond Fri, 19 Dec 2025 05:31:09 +0000 https://maarmik.in/?p=6931 Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नए साल के आगमन से पहले शहर में नशे का जहर घोलने की एक बड़ी साजिश को गंज थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को […]

The post Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नए साल के आगमन से पहले शहर में नशे का जहर घोलने की एक बड़ी साजिश को गंज थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके पास से करीब 16.56 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त कोकीन की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

Raipur News : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड इलाके में एक युवक कीमती नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। गंज थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर दबिश दी और संदेही को धर दबोचा। शुरुआती तलाशी में युवक के पास से कोकीन की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी महंगी कोकीन रायपुर में कहाँ से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है।

READ MORE : CG Couple Private Video : टेलीग्राम पर लगा प्राइवेट वीडियो का बाजार : 100 रुपये में बिक रही कपल की प्राइवेसी, छत्तीसगढ़ी वीडियो की सबसे ज्यादा डिमांड

न्यू ईयर पार्टी पर थी तस्करों की नजर पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इस कोकीन को शहर में होने वाली ‘न्यू ईयर सेलिब्रेशन’ और ‘क्रिसमस पार्टियों’ में खपाने की फिराक में था। राजधानी में कोकीन की इतनी बड़ी मात्रा मिलना इस बात का संकेत है कि नशा माफिया अब छोटे शहरों की तुलना में रायपुर जैसे बड़े केंद्रों को अपना नया ठिकाना बना रहे हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और गंज थाना पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

The post Raipur News : नशे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रायपुर में 80 लाख की कोकीन जब्त… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-news-major-drug-racket-busted-cocaine-worth-rs-80-lakh-seized-in-raipur/feed/ 0
Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/ https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/#respond Wed, 12 Nov 2025 06:05:30 +0000 https://maarmik.in/?p=5927 Sex Racket: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक बार फिर देह व्यापार (Sex Racket) का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से चार युवतियों को भी बरामद किया […]

The post Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
Sex Racket: सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक बार फिर देह व्यापार (Sex Racket) का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से चार युवतियों को भी बरामद किया गया है।

पॉश इलाके में चलता था देह व्यापार का गोरखधंधा

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यहां पैसों के बदले देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर CSP की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से एक महिला दलाल और चार युवतियों को पकड़ा। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला दलाल सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी।

महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट (Prevention of Immoral Traffic Act) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पकड़ी गई सभी युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

CSP ने खुद की निगरानी में की कार्रवाई

इस कार्रवाई में CSP अंबिकापुर ने खुद नेतृत्व किया और कोतवाली थाना पुलिस की टीम को साथ लेकर छापेमारी की। पुलिस अब मकान मालिक से पूछताछ कर रही है कि उसे किरायेदार की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अब अंबिकापुर — में देह व्यापार के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे गैरकानूनी कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Sex Racket: पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड, महिला दलाल गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/prostitution-racket-busted-in-posh-area-woman-pimp-arrested/feed/ 0
वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0