Crime News CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-news-cg/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Crime News CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-news-cg/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/#respond Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6124 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और घोटाले से सीधे जुड़े कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चैतन्य बघेल को कुछ समय पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जहां से उनकी रिमांड लगातार बढ़ाई जा रही है।
कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें 10 दिसंबर 2025 तक जेल में ही रहना होगा।

3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

EOW ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि राज्य में 2018 से 2023 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान, शराब घोटाले के माध्यम से 3200 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। EOW की शुरुआती जांच में बताया गया था कि लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विस्तृत जांच और पूरक चालान में यह घोटाला कहीं अधिक बड़ा पाया गया।

जांच के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़ी रकम से 11 आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित रूप से 61 लाख अवैध पेटी शराब की बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जो सीधे इस सिंडिकेट से जुड़ी थी।

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:13 +0000 https://maarmik.in/?p=4624 तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त राज्यभर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से चर्चा के बाद संघ ने यह निर्णय लिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और शेष पर […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त

राज्यभर में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से चर्चा के बाद संघ ने यह निर्णय लिया। मंत्री ने भरोसा दिया कि प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और शेष पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

टीएस सिंहदेव के घर चोरी

सरगुजा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरों ने धावा बोला। चोरों ने आंगन में लगी पीतल की हाथी की मूर्ति चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह घटना राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गई है।

बीजापुर में 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कुल 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें एक 24 लाख रुपए का इनामी नक्सली भी शामिल है। इसके अलावा, मुठभेड़ में एक नक्सली को न्यूट्रलाइज़ किया गया। पुलिस और सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

डीएमएफ घोटाले में आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डीएमएफ घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए हैं। यह निर्णय जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की डबल बेंच ने सुनाया।

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा, एक की मौत

बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ जिसमें 5 मजदूर घायल हो गए। इनमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, TS सिंहदेव के घर चोरी, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, और NTPC हादसे में मजदूर की मौत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-4/feed/ 0