Crime Report Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-report/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 06:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Crime Report Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/crime-report/ 32 32 CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/ https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:15:36 +0000 https://maarmik.in/?p=6149 CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई। CG News : कोटा थाना […]

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई।

CG News : कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर स्वेता गुप्ता को शिकायत मिली थी कि कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लेने के बाद उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वह बच्चे से जबरदस्ती घर का काम कराती है और मारपीट भी करती है।

read more : CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

शिकायत मिलते ही गुरुवार को चाइल्ड लाइन की टीम और कोटा पुलिस ने संयुक्त रूप से राजकुमारी मैना के घर दबिश दी। आवाज लगाने पर भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस द्वारा दबाव डालने पर उसने दरवाजा खोला। इसके बाद टीम घर के अंदर गई और एक कमरे में रोशन को रस्सी से बंधा हुआ पाया। बच्चे ने बताया कि महिला उसे बाहर नहीं जाने देती और अक्सर मारती-डांटती है।

पुलिस ने स्वेता गुप्ता की रिपोर्ट पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। रोशन को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों की निगरानी में भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है, जिसने दूसरी शादी करने से पहले 20 नवंबर 2024 को एक एग्रीमेंट कर बच्चे को उसे सौंप दिया था। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बहन के whereabouts के बारे में पूछा, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसी कारण पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/feed/ 0
MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/ https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/#respond Wed, 22 Oct 2025 11:27:51 +0000 https://maarmik.in/?p=5679 MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की […]

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Breaking: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से दीपावली के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह वारदात मंगलवार की रात बुढ़ार थाना क्षेत्र के केशवाही चौकी अंतर्गत बलबहरा गांव में हुई।

हमलावरों ने दुकान में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, ग्राम बलबहरा निवासी राहुल तिवारी और राकेश तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे। तभी गांव के अनुराग शर्मा अपने करीब 10 साथियों — नीलेश कुशवाहा, नयन पाठक, सचिन शर्मा आदि के साथ पहुंचा और फरसा, तलवार, डंडे और बंदूक से हमला कर दिया। हमले में राकेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल तिवारी को गंभीर अवस्था में शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर

तीसरा भाई सतीश तिवारी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाररत है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले राकेश ने मोबाइल कैमरे में बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने हमलावरों के नाम लेकर पूरी घटना बताई। उसने कहा कि अनुराग शर्मा, सचिन शर्मा और उनके साथियों ने दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट की।

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

मृतकों के पिता पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि विवाद 99 डिसमिल की पट्टे वाली जमीन को लेकर था। उन्होंने बताया कि 2021 में भी अनुराग शर्मा ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी, और उस समय मामला दर्ज कराया गया था। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते ही यह दोहरी हत्या की गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा और उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद ही हत्या की वजह है। उन्होंने कहा कि “कुछ लोगों को राउंडअप किया गया है, कार्रवाई जारी है।”

गांव में पसरा मातम

दीपावली की खुशियों के बीच अब बलबहरा गांव में मातम का माहौल है। परिवार के दो बेटों के शव देखकर गांववाले भी गम में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चौकी प्रभारी लाइन अटैच

घटना के बाद केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झरिया को एसपी रामजी श्रीवास्तव ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी, जिसके बाद चौकी प्रभारी को हटाने की मांग उठी थी।

The post MP Breaking: दो सगे भाइयों की गयी जान, तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-breaking-two-brothers-died-third-brother-critical-in-hospital/feed/ 0