Cyclone Montha Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cyclone-montha/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 30 Oct 2025 06:12:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Cyclone Montha Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/cyclone-montha/ 32 32 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार https://maarmik.in/cg-weather-update-effect-of-cyclone-montha-in-chhattisgarh/ https://maarmik.in/cg-weather-update-effect-of-cyclone-montha-in-chhattisgarh/#respond Thu, 30 Oct 2025 06:12:35 +0000 https://maarmik.in/?p=5756 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) का असर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात के […]

The post CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclone Montha) का असर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह वर्तमान में जगदलपुर से लगभग 220 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। इसके आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरने और अवदाब (Depression) में बदलने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

रायपुर मौसम पूर्वानुमान: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बनी रह सकती है।

The post CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update-effect-of-cyclone-montha-in-chhattisgarh/feed/ 0
CG Weather Update: साइक्लोन ‘मोंथा’ से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज https://maarmik.in/cg-weather-update-cyclone-montha-will-change-the-weather-in-chhattisgarh/ https://maarmik.in/cg-weather-update-cyclone-montha-will-change-the-weather-in-chhattisgarh/#respond Tue, 28 Oct 2025 06:26:26 +0000 https://maarmik.in/?p=5734 CG Weather Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोंथा (Cyclone Montha) अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करने जा रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य में अगले दो दिनों (28 और 29 अक्टूबर) तक कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं. खासतौर पर दक्षिण […]

The post CG Weather Update: साइक्लोन ‘मोंथा’ से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोंथा (Cyclone Montha) अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करने जा रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य में अगले दो दिनों (28 और 29 अक्टूबर) तक कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं. खासतौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है.

भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी (Heavy Rain Alert in Chhattisgarh)

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन मोंथा के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी वर्षा (Heavy Rainfall) की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे, जबकि कुछ इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही यात्रियों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है.

तापमान और वर्षा का हाल (Temperature and Rainfall Report)

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया.

  • अधिकतम तापमान (Raipur): 32.5°C

  • न्यूनतम तापमान (Pendraroad): 19°C

  • सबसे ज्यादा वर्षा (Belgahna): 3 सेमी

  • अन्य स्थानों पर – पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई.

रायपुर का मौसम (Raipur Weather Today)

राजधानी रायपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. आज रायपुर का तापमान 25°C से 30°C के बीच रहेगा. बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग की सलाह (IMD Advisory for Chhattisgarh)

  • किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की कटाई या सुखाने का काम फिलहाल रोक दें.

  • खुले स्थानों पर काम करने से बचें और पेड़ों के नीचे शरण न लें.

  • तेज हवा के चलते कमजोर संरचनाओं और टिन शेड वाले घरों में सावधानी बरतें.

The post CG Weather Update: साइक्लोन ‘मोंथा’ से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update-cyclone-montha-will-change-the-weather-in-chhattisgarh/feed/ 0