dantewada news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/dantewada-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:15:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png dantewada news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/dantewada-news/ 32 32 छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक…! https://maarmik.in/world-famous-bastar-dussehra-inaugurated/ https://maarmik.in/world-famous-bastar-dussehra-inaugurated/#respond Thu, 24 Jul 2025 08:03:05 +0000 https://maarmik.in/?p=4324 रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आज हरेली अमावस्या के शुभ अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का शुभारंभ हो गया। दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में पारंपरिक मांझी-चालकी, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक सहित सेवादारों द्वारा रथ निर्माण की ठुरलू खोटला रस्म पूरी श्रद्धा से संपन्न की गई। […]

The post विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आज हरेली अमावस्या के शुभ अवसर पर पाट जात्रा पूजा विधान के साथ विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का शुभारंभ हो गया। दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में पारंपरिक मांझी-चालकी, पुजारी, पटेल, नाईक-पाईक सहित सेवादारों द्वारा रथ निर्माण की ठुरलू खोटला रस्म पूरी श्रद्धा से संपन्न की गई। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे पूजा विधान में शामिल होकर परंपरा और संस्कृति का हिस्सा बनें।

यह 75 दिवसीय पर्व पूरी तरह मां दंतेश्वरी को समर्पित है, जिसमें 05 सितंबर से लेकर 07 अक्टूबर तक विभिन्न अनुष्ठानों की श्रृंखला चलेगी। इसमें डेरी गड़ाई, काछनगादी, कलश स्थापना, नवरात्रि पूजन, रथ परिक्रमा, मुरिया दरबार, कुटुम्ब जात्रा और अंत में मावली माता की डोली विदाई जैसे महत्वपूर्ण पूजा विधान शामिल हैं। बस्तर दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि जनजातीय परंपराओं, समरसता और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक बन गया है।

The post विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/world-famous-bastar-dussehra-inaugurated/feed/ 0