DGP-IG Conference Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/dgp-ig-conference/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 06:00:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png DGP-IG Conference Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/dgp-ig-conference/ 32 32 DGP-IG Conference : आज रायपुर पहुंच रहे हैं PM मोदी, 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में होंगे शामिल… https://maarmik.in/dgp-ig-conference-pm-modi-is-reaching-raipur-today-will-attend-the-60th-all-india-dgp-ig-conference/ https://maarmik.in/dgp-ig-conference-pm-modi-is-reaching-raipur-today-will-attend-the-60th-all-india-dgp-ig-conference/#respond Fri, 28 Nov 2025 05:57:16 +0000 https://maarmik.in/?p=6146 DGP-IG Conference : रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित होने जा रहे 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पीएम का विमान करीब शाम 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां से वह सीधे नया रायपुर स्थित M-01 बंगले में रात्रि विश्राम के […]

The post DGP-IG Conference : आज रायपुर पहुंच रहे हैं PM मोदी, 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में होंगे शामिल… appeared first on Maarmik.in.

]]>
DGP-IG Conference : रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित होने जा रहे 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पीएम का विमान करीब शाम 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां से वह सीधे नया रायपुर स्थित M-01 बंगले में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे।

DGP-IG Conference : प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन की गतिविधियों में भाग लेंगे और कार्यक्रम पूरा होने के बाद 30 नवंबर की शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

read more : CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

विकसित भारत : सुरक्षा आयाम’ थीम पर बनेगी सुरक्षित भारत की रणनीति

तीन दिवसीय यह सम्मेलन भारतीय पुलिस व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। देशभर से पहुंचे DGP-IG रैंक के अधिकारी यहां आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा, पुलिसिंग में फोरेंसिक और AI जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर अपने प्रजेंटेशन देंगे।

इस मंच का मुख्य उद्देश्य **पिछले एक वर्ष में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मोर्चों पर हुई प्रगति की समीक्षा करना**, और ‘विकसित भारत’ की अवधारणा के अनुरूप **‘सुरक्षित भारत’ का विज़न तैयार करना है

PM मोदी और केंद्रीय नेतृत्व के ठहरने की विशेष व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी के लिए M-1 बंगले, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के लिए M-11 में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
नए सर्किट हाउस में NSA अजीत डोभाल, डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह, IB चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और गृह राज्य मंत्रियों के लिए 6 सूइट और 22 कमरे आरक्षित किए गए हैं।

DGP-IG Conference
DGP-IG Conference

सम्मेलन में शामिल होने वाले 33 राज्यों के DGP, पैरामिलिट्री फोर्स के DG/ADG सहित लगभग 75 वरिष्ठ अधिकारी शहर में विशिष्ट अतिथि के रूप में ठहरेंगे। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 और निमोरा पुलिस अकादमी में 91 कमरे बुक किए गए हैं।

पीएम देंगे विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

IIM-रायपुर में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

PM मोदी 2014 से लगातार इस सम्मेलन को नई दिशा देते आए हैं। उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पहले से ज्यादा सार्थक, संवाद-प्रधान और फील्ड-ओरिएंटेड बन गया है। प्रतिभागियों को सीधे प्रधानमंत्री के साथ सुरक्षा चुनौतियों और सुधारों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर मिलता है।

कई राज्यों में आयोजित हो चुका है सम्मेलन

2014 के बाद इस सम्मेलन की मेजबानी देश के कई प्रमुख शहर कर चुके हैं, जिनमें —
गुवाहाटी (असम), कच्छ का रण (गुजरात), हैदराबाद, टेकनपुर (मध्य प्रदेश), केवड़िया (गुजरात), पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर, और भुवनेश्वर शामिल हैं। इस बार छत्तीसगढ़ को मेजबानी मिलने से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रतिष्ठा को भी बड़ा महत्व मिला है।

The post DGP-IG Conference : आज रायपुर पहुंच रहे हैं PM मोदी, 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में होंगे शामिल… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/dgp-ig-conference-pm-modi-is-reaching-raipur-today-will-attend-the-60th-all-india-dgp-ig-conference/feed/ 0
DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/ https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/#respond Thu, 27 Nov 2025 05:55:52 +0000 https://maarmik.in/?p=6127 DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रही DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्था तैयार […]

The post DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रही DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुरूप प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्था तैयार की है।

28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 28 नवंबर दोपहर 1:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद उनका शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • 2:05 PM: IIM नवा रायपुर पहुंचकर DGP Conference में शामिल होंगे

  • 6:55 PM – 7:55 PM: रात्रि भोज

  • रात्रि विश्राम: बंगला नंबर M-11, नवा रायपुर

अगली सुबह वे फिर कार्यक्रम के अनुसार IIM पहुंचकर कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।

29 नवंबर: पूरा दिन सम्मेलन में व्यस्त रहेंगे

  • 7:50 AM: IIM के लिए प्रस्थान

  • 8:00 AM – 7:45 PM: DGP-IG Conference में उपस्थिति

30 नवंबर: योग सत्र और समापन दिवस

  • 5:50 AM: बंगला M-11 से प्रस्थान

  • 6:00 AM – 6:30 AM: IIM में योग सत्र

  • योग के बाद पुनः बंगले पर लौटकर विश्राम

  • 7:50 AM: दोबारा IIM के लिए प्रस्थान

  • 8:00 AM – 4:40 PM: सम्मेलन के अंतिम दिन की बैठकें

  • 4:55 PM: दिल्ली के लिए प्रस्थान

स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं।

  • दर्जनभर से अधिक डॉक्टर ड्यूटी पर

  • एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस तैनात

  • 100 सदस्यीय टीम रोटेशन में काम करेगी

  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों की संयुक्त भागीदारी

खास खाद्य व्यवस्था

अमित शाह और पीएम मोदी के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन की व्यवस्था आवास पर ही की जाएगी। उनकी पसंद के अनुरूप मेन्यू में शामिल होंगे: मेथी-सरसों साग, बथुआ भाजी, फूलगोभी सहित अन्य स्थानीय व्यंजन। देशभर से आए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

The post DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/dgp-ig-conference-amit-shah-to-arrive-in-raipur-on-november-28-tight-security-arrangements-in-place/feed/ 0