Diwali Bonus Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/diwali-bonus/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 16 Oct 2025 17:52:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Diwali Bonus Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/diwali-bonus/ 32 32 Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/ https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/#respond Thu, 16 Oct 2025 17:52:06 +0000 https://maarmik.in/?p=5663 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर 2025 को वेतन का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय […]

The post Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर 2025 को वेतन का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा की। उन्होंने लिखा — “दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं। आपके परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसलिए राज्य शासन ने अक्टूबर माह का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।”

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि 18 अक्टूबर (शनिवार) को राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

कर्मचारियों के लिए सौगात, अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा

सीएम साय ने कहा कि दीपावली पूर्व वेतन भुगतान से कर्मचारियों के घरों में खुशियां और समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही यह पहल राज्य के बाजारों में नई रौनक और आर्थिक ऊर्जा लाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। “शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता का दीप जले।”

The post Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/feed/ 0