Drugs Helpline CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/drugs-helpline-cg/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Drugs Helpline CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/drugs-helpline-cg/ 32 32 राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/ https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4633 रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते […]

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में कुछ युवक ड्रग्स का सेवन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवकों को एटीएम कार्ड और प्लेट से सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की लाइन बनाकर उसे सूंघते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक वीडियो पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित फार्म हाउस का है, जबकि दूसरा वीडियो कार में बैठे एक युवक का है जो मोबाइल पर लाइन तैयार कर ड्रग्स का सेवन कर रहा है। पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली है, जो वीडियो में ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो करीब 5 दिन पुराना है।

इससे पहले भी रायपुर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती को नशे की हालत में देखा गया था। अब नए वीडियो के सामने आने से पुलिस और प्रशासन एक बार फिर चौकन्ना हो गए हैं। राजधानी में फार्म हाउस, पब और होटलों में हो रही निजी पार्टियों में ड्रग्स के उपयोग को लेकर गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक 550 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा), हेरोइन, नशीली गोलियां, अफीम और कफ सिरप जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री और तस्करी में लिप्त आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में कई आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से ड्रग्स मंगवाकर छत्तीसगढ़ में नेटवर्क फैलाए हुए हैं।

महज दो दिन पहले ही रायपुर पुलिस ने एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ ने पाकिस्तान से आई हेरोइन बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब अन्य संदिग्ध युवाओं की पहचान और वायरल वीडियो की लोकेशन व स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

The post राजधानी में ड्रग्स पार्टी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/drugs-party-in-the-capital-police-busy-investigating/feed/ 0