Durg crime news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/durg-crime-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 13 Dec 2025 10:02:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Durg crime news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/durg-crime-news/ 32 32 Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका https://maarmik.in/bhilai-crime-news/ https://maarmik.in/bhilai-crime-news/#respond Sat, 13 Dec 2025 10:02:19 +0000 https://maarmik.in/?p=6761 Bhilai Crime News : दुर्ग/भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के व्यस्त चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। यह सनसनीखेज घटना सुबह तब सामने आई, जब अंडरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने बोरी से बाहर लटकता हुआ एक मानव हाथ […]

The post Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai Crime News : दुर्ग/भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के व्यस्त चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। यह सनसनीखेज घटना सुबह तब सामने आई, जब अंडरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने बोरी से बाहर लटकता हुआ एक मानव हाथ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। शव को छिपाने के तरीके से पुलिस को मजबूत आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहाँ लाकर फेंका गया है।

Bhilai Crime News : व्यस्त इलाके में शव मिलने से पुलिस हैरान
सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस की टीम, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच दल तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने घटनास्थल को सील करके बारीकी से मुआयना किया। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की हर पहलू से जाँच करने और जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त कर मामले का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

read more : DSP कल्पना वर्मा-दीपक टंडन केस : ठगी के आरोपी दीपक टंडन के निजी जीवन में नया मोड़, कथित DSP प्रेमिका और दूसरी पत्नी के बाद पहली पत्नी की एंट्री

चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज भिलाई का एक अत्यंत व्यस्त इलाका है, जहाँ रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे सघन क्षेत्र में किसी शव को बोरी में बंद कर फेंकना, पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।

शिनाख्त और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद
पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है, जिसके लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।

जांच टीम अब दो मुख्य दिशाओं में काम कर रही है:

सीसीटीवी फुटेज: घटना स्थल और अंडरब्रिज के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे रात के समय या तड़के सुबह यहाँ बोरी फेंकने वाले संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की पहचान हो सके।

स्थानीय पूछताछ: पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से गहन पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने रात में या सुबह के वक्त यहाँ कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी बाहरी व्यक्ति को देखा था।

The post Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-crime-news/feed/ 0
CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/ https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/#respond Tue, 09 Dec 2025 09:22:30 +0000 https://maarmik.in/?p=6618 CG News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के मोतीपुर क्षेत्र में सत्ताधारी दल के एक नेता की कथित गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नेता तुलेश सिगौर पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन काटने से नाराज़ होकर बिजली विभाग के लाइन मैन राजकुमार शर्मा के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि […]

The post CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के मोतीपुर क्षेत्र में सत्ताधारी दल के एक नेता की कथित गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नेता तुलेश सिगौर पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन काटने से नाराज़ होकर बिजली विभाग के लाइन मैन राजकुमार शर्मा के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

CG News : सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद, पुलिस ने कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते अब तक आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की है।

अवैध कनेक्शन काटा तो नेता ने खोया आपा

जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 दिसंबर को मोतीपुर में हुई। लाइन मैन राजकुमार शर्मा ने भाजपा नेता तुलेश सिगौर के अवैध बिजली कनेक्शन को नियमानुसार काट दिया था। आरोप है कि इसके बाद तुलेश सिगौर ने अपना आपा खो दिया।

नेता ने लाइन मैन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल हुए लाइन मैन राजकुमार शर्मा की एमएलसी (Medico-Legal Case) भी कराई गई है।

न्याय के लिए लगा रहा थाने के चक्कर

घायल होने के बावजूद, लाइन मैन राजकुमार शर्मा आरोपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तुरंत अमलेश्वर थाने पहुँचे। लेकिन, पीड़ित लाइन मैन का आरोप है कि थाने की पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव के चलते अपराध दर्ज करने में आनाकानी की और अब तक एफआईआर नहीं लिखी गई है। न्याय पाने के लिए पीड़ित राजकुमार शर्मा लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे।

पुलिस की निष्क्रियता के बाद, बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग दो संगठन ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर आज (9 दिसंबर) कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक ज्ञापन सौंपा है, ताकि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

The post CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/feed/ 0