durg news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/durg-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 22 Dec 2025 05:26:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png durg news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/durg-news/ 32 32 Chhattisgarh News : भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला : ‘सर्वे कराकर डरा रही है केंद्र सरकार, हम झुकने वाले नहीं’ https://maarmik.in/chhattisgarh-news/ https://maarmik.in/chhattisgarh-news/#respond Mon, 22 Dec 2025 05:26:23 +0000 https://maarmik.in/?p=7003 Chhattisgarh News : रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुर्ग में आयोजित एक सम्मेलन के बाद बघेल ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब ‘सर्वे’ के जरिए उन्हें डराने और बदनाम करने की साजिश रच रही है। बघेल […]

The post Chhattisgarh News : भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला : ‘सर्वे कराकर डरा रही है केंद्र सरकार, हम झुकने वाले नहीं’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh News : रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दुर्ग में आयोजित एक सम्मेलन के बाद बघेल ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब ‘सर्वे’ के जरिए उन्हें डराने और बदनाम करने की साजिश रच रही है। बघेल ने स्पष्ट किया कि महादेव ऐप और शराब घोटाले जैसे मामलों में नाम घसीटना केवल राजनीतिक प्रतिशोध है।

 Chhattisgarh News : सर्वे के जरिए गिरफ्तारी की बिसात?
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर खुलासा किया कि गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में एक विशेष सर्वे करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्वे एजेंसी की 70 टीमें गांव-गांव जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि “क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए?” भिलाई में ऐसी ही एक टीम के पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ होने का दावा पूर्व मुख्यमंत्री ने किया है।

read more : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट : उत्तर में बढ़ेगा पारा, राजधानी समेत कई जिलों में धुंध का साया…

‘डर और ध्रुवीकरण की राजनीति’
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए बघेल ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा:

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: विधि सम्मत कार्रवाई के बजाय सर्वेक्षण कराना लोकतंत्र का अपमान है।

साजिश का ताना-बना: पहले महादेव सट्टा ऐप के जरिए बदनाम किया गया और अब शराब घोटाले में जबरन घसीटने की कोशिश हो रही है।

ध्रुवीकरण का नैरेटिव: भाजपा सरकार डर और लालच की राजनीति कर समाज को बांटने और ध्रुवीकरण करने का काम कर रही है।

PMO पर भी साधा निशाना
बघेल ने चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अब तो पीएमओ (PMO) के अधिकारियों के ही सट्टेबाजी में शामिल होने की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी वे डरने वाले नहीं हैं और जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

The post Chhattisgarh News : भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला : ‘सर्वे कराकर डरा रही है केंद्र सरकार, हम झुकने वाले नहीं’ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-news/feed/ 0
Pandit Pradeep Mishra Katha : दुर्ग में उमड़ेगा आस्था का सैलाब : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, जानें कब से हो रहा शुरू https://maarmik.in/pandit-pradeep-mishra-katha/ https://maarmik.in/pandit-pradeep-mishra-katha/#respond Tue, 16 Dec 2025 06:46:13 +0000 https://maarmik.in/?p=6826  Pandit Pradeep Mishra Katha : दुर्ग, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की धर्मधरा दुर्ग में कल 17 दिसंबर से भक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) ग्राम नगपुरा में भव्य शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। […]

The post Pandit Pradeep Mishra Katha : दुर्ग में उमड़ेगा आस्था का सैलाब : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, जानें कब से हो रहा शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Pandit Pradeep Mishra Katha : दुर्ग, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ की धर्मधरा दुर्ग में कल 17 दिसंबर से भक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) ग्राम नगपुरा में भव्य शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। इस आयोजन में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए दुर्ग पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विशेष रूप से यातायात विभाग ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए विस्तृत रूट डायवर्सन और पार्किंग प्लान लागू कर दिया है, ताकि कथा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।

 Pandit Pradeep Mishra Katha : यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, कथा स्थल की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। गनियारी और बोरई मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को श्रीराम पान पैलेस के पास से ही डायवर्ट किया जा रहा है। ये वाहन अब बोरई, घुमका और ठेलका डीह होते हुए राजनांदगांव की ओर जा सकेंगे। इसी तरह, चिखली चौक और धमधा रोड से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने सृष्टि इंजीनियर चौराहा और बोरई तिराहा के पास भी विशेष बल तैनात किया है ताकि भारी वाहनों को समय रहते मोड़ा जा सके।

read more : CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन : 3 संशोधन विधेयक पेश होंगे, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने शहर के चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए हैं। यदि आप दुर्ग, भिलाई या रायपुर की ओर से आ रहे हैं, तो आपको अपने वाहन बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के पास बनी पार्किंग में पार्क करने होंगे। वहीं, अंजोरा, गनियारी या बाईपास मार्ग से आने वाले भक्तों के लिए नगपुरा पुलिस चौकी के बगल वाले मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। खैरागढ़ और धमधा की ओर से आने वाले लोगों के लिए चौकी से पहले ही सड़क के दाएं-बाएं बड़े पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्तों का चयन किया गया है। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। 17 दिसंबर से शुरू होने वाली इस शिव महापुराण कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह है और नगपुरा गांव पूरी तरह से शिवमय हो चुका है।

The post Pandit Pradeep Mishra Katha : दुर्ग में उमड़ेगा आस्था का सैलाब : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, जानें कब से हो रहा शुरू appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/pandit-pradeep-mishra-katha/feed/ 0
CG Breaking News: अधिकारियों के घर ACB-EOW की दबिश, रायपुर–बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर कार्रवाई https://maarmik.in/cg-breaking-news-acb-eow-raids-homes-of-officials-action-taken-at-20-locations-including-raipur-bilaspur/ https://maarmik.in/cg-breaking-news-acb-eow-raids-homes-of-officials-action-taken-at-20-locations-including-raipur-bilaspur/#respond Wed, 19 Nov 2025 05:34:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6042 CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, गरियाबंद और जगदलपुर सहित 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने अधिकारियों के घर एवं ठिकानों पर की जा रही है। RI भर्ती 2024 पेपर लीक मामले […]

The post CG Breaking News: अधिकारियों के घर ACB-EOW की दबिश, रायपुर–बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, गरियाबंद और जगदलपुर सहित 20 से अधिक जगहों पर छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने अधिकारियों के घर एवं ठिकानों पर की जा रही है।

RI भर्ती 2024 पेपर लीक मामले से जुड़ी कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये छापे RI भर्ती 2024 के पेपर लीक मामले से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसी की टीमें संदिग्ध अधिकारियों के निवास पर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

रायपुर में मंत्रालय कर्मचारी के घर दबिश

राजधानी रायपुर के चौसरिया कॉलोनी में मंत्रालय कर्मचारी राकेश डडसेना के घर ACB-EOW की टीम ने दबिश दी। मौके पर दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है।

अंबिकापुर में 4 RI के घर छापेमारी

अंबिकापुर में तड़के सुबह चार राजस्व निरीक्षकों के निवास पर छापे मारे गए—

  • आरआई गौरीशंकर (महुआपारा)

  • आरआई नरेश मौर्य (फुंदुर्दिहारी)

  • आरआई धरमसाय लकड़ा (बौरीपारा, शिकारी रोड)

  • आरआई अभिषेक सिंह (कोणार्क सिटी)

ये सभी अधिकारी विभिन्न जिलों में पदस्थ हैं। टीम पेपर लीक से संबंधित दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

अन्य शहरों में भी दबिश जारी

दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद और जगदलपुर में भी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमें सक्रिय हैं। बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई ने विभागीय हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

The post CG Breaking News: अधिकारियों के घर ACB-EOW की दबिश, रायपुर–बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर कार्रवाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-news-acb-eow-raids-homes-of-officials-action-taken-at-20-locations-including-raipur-bilaspur/feed/ 0
सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/ https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:25 +0000 https://maarmik.in/?p=4686 दुर्ग, छत्तीसगढ़ :  राज्य सरकार के ऑनलाइन भुइंया एप (Bhuiya App) का दुरुपयोग कर दुर्ग जिले में 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन पर फर्जीवाड़ा करने का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें शासकीय जमीन के 52 बोगस खसरा नंबर बनाकर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई और जमीन को अलग-अलग नामों में दर्ज कर दिया […]

The post सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
दुर्ग, छत्तीसगढ़ :  राज्य सरकार के ऑनलाइन भुइंया एप (Bhuiya App) का दुरुपयोग कर दुर्ग जिले में 765 एकड़ सरकारी और निजी जमीन पर फर्जीवाड़ा करने का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें शासकीय जमीन के 52 बोगस खसरा नंबर बनाकर रिकॉर्ड में हेरफेर की गई और जमीन को अलग-अलग नामों में दर्ज कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को निलंबित और 18 पटवारियों का तबादला कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार यह घोटाला दुर्ग जिले के मुरमुंदा, अछोटी, चेटुवा और बोरसी गांव में हुआ, जहां आधी जमीन सरकारी और बाकी निजी थी। फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर कई लोगों ने बैंकों से लोन भी हासिल कर लिया। इस 765 एकड़ जमीन की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

जांच में पता चला है कि पाटन के पटवारी मनोज नायक और अहिवारा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा की आईडी का दुरुपयोग कर भूमि रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई। NIC से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, “765 इंच की भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।” दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने बताया कि भूमि रिकॉर्ड में सुधार किया जा चुका है और फर्जीवाड़े में शामिल सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

The post सरकारी App बना, जमीन घोटाले का जरिया appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/government-app-becomes-a-medium-of-land-scam/feed/ 0