E-KYC Update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/e-kyc-update/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 08 Nov 2025 07:12:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png E-KYC Update Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/e-kyc-update/ 32 32 CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/ https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/#respond Sat, 08 Nov 2025 07:12:55 +0000 https://maarmik.in/?p=5879 CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अब तक अपना E-KYC (सत्यापन) पूरा नहीं कराया है। खाद्य विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को राहत देते हुए समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि […]

The post CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में 4 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने अब तक अपना E-KYC (सत्यापन) पूरा नहीं कराया है। खाद्य विभाग ने ऐसे कार्डधारकों को राहत देते हुए समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 तक कर दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जो लाभार्थी इस तारीख तक KYC नहीं कराएंगे, उनके राशन कार्ड अस्थायी रूप से निलंबित किए जा सकते हैं।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में कुल 22,21,028 राशन कार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें से 18,18,432 कार्डधारकों ने E-KYC पूरा कर लिया है, जबकि 4,02,596 लोगों का सत्यापन अब भी बाकी है। विभाग ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी राशन दुकान या लोक सेवा केंद्र में जाकर अंगूठे का बायोमैट्रिक सत्यापन कराएं।

वहीं, KYC प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण रायपुर की 61 राशन दुकानों में स्टॉक वितरण रोक दिया गया है। बताया गया है कि ये दुकानें पिछले महीने का राशन वितरण नहीं कर पाई थीं, जबकि उनके पास पहले से सैकड़ों क्विंटल अनाज का स्टॉक उपलब्ध है। विभाग ने इन दुकानों के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

खाद्य संचालनालय का कहना है कि KYC प्रक्रिया से राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य है कि नवंबर के अंत तक सभी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो जाए।

E-KYC कैसे कराएं:
राशन कार्डधारक अपने नजदीकी राशन दुकान, जन सेवा केंद्र या खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर आधार कार्ड और अंगूठे का बायोमैट्रिक निशान देकर E-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

The post CG Ration Card: आख़िर क्यों रोका गया 61 राशन दुकानों का स्टॉक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ration-card-why-was-the-stock-of-61-ration-shops-stopped/feed/ 0
Ration Card Update: नवंबर से नहीं मिलेगा राशन, जानिए वजह…! https://maarmik.in/ration-card-update-ration-will-not-be-available-from-november-know-the-reason/ https://maarmik.in/ration-card-update-ration-will-not-be-available-from-november-know-the-reason/#respond Tue, 14 Oct 2025 16:21:19 +0000 https://maarmik.in/?p=5634 Ration Card Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने 32 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त कर दिए हैं। अब इन परिवारों को नवंबर 2025 से मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। खाद्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों ने अब तक E-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) नहीं कराया है, उनके कार्ड सस्पेंड कर दिए गए हैं। राज्य में कुल […]

The post Ration Card Update: नवंबर से नहीं मिलेगा राशन, जानिए वजह…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Ration Card Update: छत्तीसगढ़ सरकार ने 32 लाख राशन कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त कर दिए हैं। अब इन परिवारों को नवंबर 2025 से मुफ्त राशन नहीं मिलेगा। खाद्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों ने अब तक E-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) नहीं कराया है, उनके कार्ड सस्पेंड कर दिए गए हैं। राज्य में कुल 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार और 2 करोड़ 73 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से 32 लाख से अधिक लोगों ने अब तक KYC नहीं कराई है।

नवंबर से बंद होगा राशन वितरण

खाद्य विभाग के सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा — “जो हितग्राही पिछले एक साल से राशन नहीं ले रहे हैं या जिन्होंने अब तक E-KYC नहीं कराई है, उनके कार्ड अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। KYC पूरा करने पर राशन सुविधा फिर से शुरू की जाएगी।” विभाग ने फर्जी हितग्राहियों की पहचान करने और राशन प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया है। यदि 31 अक्टूबर 2025 तक E-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती, तो नवंबर से राशन वितरण स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

कैसे कराएं E-KYC? जानिए आसान प्रक्रिया

E-KYC प्रक्रिया बेहद सरल है —

  1. सभी परिवार सदस्य अपने आधार कार्ड के साथ अपने क्षेत्र की राशन दुकान (PDS Shop) पर जाएं।

  2. वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पहचान सत्यापित की जाएगी।

  3. जैसे ही आधार और फिंगरप्रिंट का मिलान हो जाएगा, आपका E-KYC अपडेट हो जाएगा।

  4. प्रक्रिया पूरी होते ही राशन वितरण दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप — “जनता से राशन छीना जा रहा है”

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा — “नवंबर से करीब 32 लाख परिवारों को राशन से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार का षड्यंत्र है। पहले से ही आधार लिंकिंग कराई जा चुकी थी, फिर दोबारा KYC के नाम पर जनता से राशन छीना जा रहा है।” कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब पिछले कार्यकाल में राशन कार्ड अपडेट करते समय मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री के फोटो कार्डों पर लगाए गए थे, तब सभी से आधार मांगा गया था। ऐसे में दोबारा KYC की जरूरत क्यों पड़ी?

मुख्य तथ्य एक नजर में

विवरण आंकड़े
कुल राशन कार्डधारी परिवार 95 लाख
कुल लाभार्थी 2 करोड़ 73 लाख
निरस्त राशन कार्ड 32 लाख
अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025
E-KYC न कराने वालों के लिए प्रभाव नवंबर से राशन बंद

The post Ration Card Update: नवंबर से नहीं मिलेगा राशन, जानिए वजह…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/ration-card-update-ration-will-not-be-available-from-november-know-the-reason/feed/ 0