education news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/education-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 10:39:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png education news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/education-news/ 32 32 CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/ https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/#respond Wed, 26 Nov 2025 10:39:54 +0000 https://maarmik.in/?p=6115 CG NEWS: बागबाहरा रोड स्थित चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की। मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल […]

The post CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG NEWS: बागबाहरा रोड स्थित चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की।

मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल हमें कठिनाइयों का सामना करने का साहस देता है।” उन्होंने स्पर्धा में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंद्रपाल चंद्राकर (उपाध्यक्ष), तारिणी चंद्राकर (संचालिका), नवीन चंद्राकर (प्रिंसिपल), शिक्षक–शिक्षिकाएँ, पार्षद रिंकू चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेंद्र चंद्राकर, राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

The post CG NEWS: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-municipality-president-nikhilkant-participated-in-the-annual-sports-competition/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0