Election Commission Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/election-commission/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 11:26:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Election Commission Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/election-commission/ 32 32 CG SIR Deadline Update : पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा, प्रदेश में परेशान हैं BLO https://maarmik.in/cg-sir-deadline-update/ https://maarmik.in/cg-sir-deadline-update/#respond Fri, 28 Nov 2025 11:26:58 +0000 https://maarmik.in/?p=6179 CG SIR Deadline Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में चल रहे विशेष सारांश पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तिथि को बढ़ाने की पुरजोर माँग की है। उन्होंने कहा है कि इस महाभियान को पूरा करने में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अत्यधिक दबाव में हैं और […]

The post CG SIR Deadline Update : पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा, प्रदेश में परेशान हैं BLO appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG SIR Deadline Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में चल रहे विशेष सारांश पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तिथि को बढ़ाने की पुरजोर माँग की है। उन्होंने कहा है कि इस महाभियान को पूरा करने में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अत्यधिक दबाव में हैं और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करना संभव नहीं है।

CG SIR Deadline Update :  छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया जारी है, जिसका लक्ष्य छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरा करने का है। अंतिम तारीख अब बेहद करीब है। प्रेसवार्ता के दौरान पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि प्रदेश में BLO परेशान हैं। जब एक महीने में काम पूरा नहीं हुआ, तो बचे हुए 6 दिनों में और क्या होगा? उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर तक SIR करना संभव नहीं है और चुनाव आयोग को तारीख आगे बढ़ानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी का कंट्रोल रूम बनाने का मकसद ही यही है कि कोई व्यक्ति परेशान हो तो वहां कॉल करके मदद ले सके।

read more : CG ITI Vacancy : छत्तीसगढ़ में ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : गेस्ट लेक्चरर भर्ती, 9 दिसंबर अंतिम तिथि…देखें डिटेल

इसी दौरान, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार द्वारा जमीन गाइडलाइन की दरों में की गई वृद्धि पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गाइडलाइन दरें 10 गुना तक बढ़ा दी गई हैं, जिससे गरीब लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका घर-जमीन का सपना, सपना ही रह गया है। बैज ने चेतावनी दी कि अगर गाइडलाइन दरों में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन करेगी।

The post CG SIR Deadline Update : पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा, प्रदेश में परेशान हैं BLO appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-sir-deadline-update/feed/ 0
MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/ https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/#respond Wed, 29 Oct 2025 06:01:33 +0000 https://maarmik.in/?p=5745 MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और […]

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
MP Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले फिलहाल रुक गए हैं। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के चलते प्रदेश में कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। यह रोक 7 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर.पी.एस. जादौन ने बताया कि प्रदेश में SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) पूरा नहीं हो जाता, तब तक किसी भी कलेक्टर, SDM (संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर) या तहसीलदार का तबादला नहीं किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पद खाली न रहे। इसके साथ ही BLO और सुपरवाइजर जैसे फील्ड कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

निर्वाचन आयोग का यह निर्णय प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

The post MP Transfer: कलेक्टर, SDM और तहसीलदारों के ट्रांसफर पर रोक…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/mp-transfer-ban-on-transfer-of-collector-sdm-and-tehsildars/feed/ 0