EOW investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/eow-investigation/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png EOW investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/eow-investigation/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/#respond Wed, 26 Nov 2025 12:54:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6124 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अदालत ने एक बार फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए 10 दिसंबर 2025 तक जेल भेजने का आदेश दिया है। चैतन्य बघेल पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और घोटाले से सीधे जुड़े कई संगीन आरोप लगाए गए हैं।

14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

शराब घोटाले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। चैतन्य बघेल को कुछ समय पहले न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जहां से उनकी रिमांड लगातार बढ़ाई जा रही है।
कोर्ट ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान चैतन्य को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद उन्हें 10 दिसंबर 2025 तक जेल में ही रहना होगा।

3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला

EOW ने चार्जशीट में खुलासा किया है कि राज्य में 2018 से 2023 के बीच, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान, शराब घोटाले के माध्यम से 3200 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई। EOW की शुरुआती जांच में बताया गया था कि लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन विस्तृत जांच और पूरक चालान में यह घोटाला कहीं अधिक बड़ा पाया गया।

जांच के मुताबिक, इस घोटाले से जुड़ी रकम से 11 आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्तियां खरीदीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित रूप से 61 लाख अवैध पेटी शराब की बिक्री कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई, जो सीधे इस सिंडिकेट से जुड़ी थी।

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को नहीं मिली राहत, न्यायिक रिमांड बढ़ी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-did-not-get-relief-judicial-remand-extended/feed/ 0
CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/#respond Wed, 26 Nov 2025 11:26:53 +0000 https://maarmik.in/?p=6121 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन […]

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस मामले में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। यह चालान 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया गया है, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, मुकेश मनचंदा, अतुल सिंह और दीपेन चावड़ा शामिल हैं। EOW द्वारा दायर किए गए इस चालान में करीब 6300 पन्ने शामिल हैं।

जांच में सामने आए घोटाले के चौंकाने वाले खुलासे

EOW की जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने कारोबारी अनवर ढेबर और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रभावी नेटवर्क खड़ा किया था। आरोप है कि यह नेटवर्क हर महीने करीब 50 लाख रुपये अवैध कमाई कर रहा था। जांच एजेंसी ने बताया कि इस काली कमाई से लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्तियां खड़ी की गईं।

इसके अलावा, EOW ने दावा किया कि नोएडा की प्रिज्म होलोग्राफिक सिक्योरिटी फिल्म्स को टेंडर दिलाने में निरंजन दास की मुख्य भूमिका रही। कंपनी मानकों पर खरी नहीं उतरती थी, फिर भी उसे ठेका दिया गया और प्रत्येक होलोग्राम पर 8 पैसे कमीशन तय किया गया। इस कथित गड़बड़ी से राज्य को लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अवैध कमाई कैसे पहुंचती थी सिंडिकेट तक

EOW के अनुसार, अवैध कमाई का पूरा पैसा सिंडिकेट के मुख्य सदस्य अनवर ढेबर तक पहुंचता था। आयकर विभाग की जांच में सामने आया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2020 के बीच रकम को रायपुर की जेल रोड स्थित गिरीराज होटल में रखा जाता था, जो यश और नितेश पुरोहित की स्वामित्व वाली संपत्ति है। इसी होटल से यह पैसा अधिकारियों, नेताओं और पार्टी फंड तक पहुंचाया जाता था। अनवर ढेबर का मैनेजर दीपेन चावड़ा इस गोपनीय लेनदेन की जिम्मेदारी संभालता था और रकम को आगे भिलाई तक पहुंचाता था, जहां लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू और चैतन्य बघेल इसे मैनेज करते थे। निरंजन दास को भी इस अवैध कमाई में हिस्सेदारी मिलती थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

घोटाले की रकम बढ़कर 3200 करोड़ से भी अधिक

EOW की पिछली जांच में 2018 से 2023 के बीच अवैध शराब बिक्री से प्रदेश को लगभग 2174 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया था। लेकिन नए पूरक चालान में यह राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई गई है। जांच में इस पैसे से संबंधित अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने के सबूत भी सामने आए हैं।

The post CG Liquor Scam: शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS निरंजन दास सहित 6 आरोपी नामजद appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-eow-takes-major-action-in-liquor-scam/feed/ 0