Fake Facebook ID Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fake-facebook-id-case/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 27 Dec 2025 05:58:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Fake Facebook ID Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fake-facebook-id-case/ 32 32 Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/ https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/#respond Sat, 27 Dec 2025 05:58:59 +0000 https://maarmik.in/?p=7202 Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी। Bilaspur Crime News […]

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bilaspur Crime News : बिलासपुर: सोशल मीडिया पर खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले एक शातिर युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर एक युवती से दोस्ती की और बाद में उसकी फर्जी आईडी बनाकर निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी।

Bilaspur Crime News : दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
मामला जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला निवासी आशुतोष उपाध्याय से जुड़ा है। साल 2022 में आरोपी ने फेसबुक पर युवती से संपर्क किया और खुद को मुंगेली जिले का तहसीलदार बताया। जब युवती को उसकी असलियत पता चली, तो उसने बातचीत बंद कर दी। सच्चाई सामने आने से बौखलाया आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर युवती को परेशान करने लगा।

बदला लेने के लिए रची साजिश
युवती द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने अक्टूबर महीने में ‘जयंती भट्टाचार्य’ के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। इस आईडी पर उसने युवती की तस्वीरें और मोबाइल नंबर वायरल कर दिए, जिसके बाद पीड़िता को अनजान नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
परेशान होकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी जांच की और आरोपी आशुतोष उपाध्याय को उसके गांव मुलमुला से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं (74, 79, 351(2), 204) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

The post Bilaspur Crime News : फर्जी तहसीलदार का गंदा खेल : पोल खुली तो युवती को बदनाम करने के लिए रची घिनौनी साजिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bilaspur-crime-news-2/feed/ 0