Finance Department Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/finance-department/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 30 Sep 2026 08:47:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Finance Department Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/finance-department/ 32 32 CG News: पूर्व IRS अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा बनीं विशेष सचिव https://maarmik.in/cg-news-former-irs-officer-sheetal-shashwat-verma-appointed-special-secretary/ https://maarmik.in/cg-news-former-irs-officer-sheetal-shashwat-verma-appointed-special-secretary/#respond Wed, 30 Sep 2026 08:47:52 +0000 https://maarmik.in/?p=7251 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले चुकीं पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा को विशेष सचिव के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, शीतल शास्वत वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव […]

The post CG News: पूर्व IRS अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा बनीं विशेष सचिव appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले चुकीं पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा को विशेष सचिव के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 29 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, शीतल शास्वत वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव के रूप में की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले होगा, प्रभावी रहेगा।

वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी हुआ आदेश

सरकार ने बताया कि इस नियुक्ति को वित्त विभाग की सहमति प्राप्त होने के बाद अंतिम रूप दिया गया। वित्त विभाग ने 21 सितंबर 2026 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। नियुक्ति की सभी शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत लागू होंगी।

दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगी

आदेश के मुताबिक, शीतल शास्वत वर्मा को वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2005 बैच की IRS अधिकारी हैं शीतल वर्मा

शीतल शास्वत वर्मा 2005 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी रही हैं। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पर लगभग सात वर्षों तक छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राज्य सरकार ने उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें संविदा आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।

The post CG News: पूर्व IRS अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा बनीं विशेष सचिव appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-former-irs-officer-sheetal-shashwat-verma-appointed-special-secretary/feed/ 0
Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/ https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/#respond Thu, 16 Oct 2025 17:52:06 +0000 https://maarmik.in/?p=5663 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर 2025 को वेतन का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय […]

The post Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर 2025 को वेतन का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर साझा की। उन्होंने लिखा — “दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं। आपके परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है। त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसलिए राज्य शासन ने अक्टूबर माह का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।”

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि 18 अक्टूबर (शनिवार) को राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

कर्मचारियों के लिए सौगात, अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा

सीएम साय ने कहा कि दीपावली पूर्व वेतन भुगतान से कर्मचारियों के घरों में खुशियां और समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही यह पहल राज्य के बाजारों में नई रौनक और आर्थिक ऊर्जा लाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। “शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है कि हर घर में उजियारा फैले और हर हृदय में प्रसन्नता का दीप जले।”

The post Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव साय की सौगात, दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-news-cm-vishnudev-sais-gift-government-employees-will-get-it-before-diwali/feed/ 0