financial crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/financial-crime/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png financial crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/financial-crime/ 32 32 IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/ https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/#respond Thu, 04 Dec 2025 06:08:02 +0000 https://maarmik.in/?p=6401 IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है। IT Raid : 24 […]

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
IT Raid : रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में आज सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने एक समन्वित और बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से लोहा कारोबार और जमीन (रियल एस्टेट) कारोबार से जुड़े बड़े समूहों के ठिकानों पर की गई है।

IT Raid : 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने तीनों राज्यों में फैले कुल 24 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इस व्यापक कार्रवाई में उन जमीन कारोबारियों के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है जिनके तार इन बड़े लोहा व्यवसायियों से जुड़े हुए हैं।

read more : Korba News : 70% टैक्स छूट की मांग पर लोको स्टाफ की 48 घंटे से भूख हड़ताल जारी…..

CRPF के 100 जवान शामिल

इस ‘ऑपरेशन क्लीन’ की संवेदनशीलता को देखते हुए, आयकर विभाग की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 100 से अधिक जवान मौजूद हैं। जवानों की तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

फिलहाल, छापेमारी की कार्रवाई जारी है और सभी 24 ठिकानों पर दस्तावेजों, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और टैक्स चोरी से जुड़े अहम सबूत सामने आ सकते हैं।

The post IT Raid : आयकर विभाग की ट्रिपल स्ट्राइक CG, MP और ओडिशा के 24 ठिकानों पर ऑपरेशन क्लीन, लोहा और जमीन कारोबारी निशाने पर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/it-raid-income-tax-departments-triple-strike-on-24-locations-in-cg-mp-and-odisha-operation-clean-targeting-iron-and-land-traders/feed/ 0
Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/ https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/#respond Thu, 04 Dec 2025 03:04:26 +0000 https://maarmik.in/?p=6390 Durg Cyber Fraud : दुर्ग। साइबर अपराध के जाल को तोड़ने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उन 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हुई है, जो ठगी के पैसों को रखने के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर दे रहे थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ कहा […]

The post Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर appeared first on Maarmik.in.

]]>
Durg Cyber Fraud : दुर्ग। साइबर अपराध के जाल को तोड़ने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उन 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हुई है, जो ठगी के पैसों को रखने के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर दे रहे थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है।

Durg Cyber Fraud : कैसे हुआ करोड़ों का फ्रॉड?

मामले का खुलासा तब हुआ जब गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से दुर्ग पुलिस को अलर्ट मिला। यह अलर्ट दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बंधन बैंक की सुपेला शाखा में खोले गए 27 खातों के बारे में था। जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से अर्जित की गई अवैध राशि को जमा करने के लिए किया जा रहा था।

read more : Jagdalpur News : 20 साल बाद कैद से आज़ाद लिसा की दास्तान : डर ने छीनी आवाज़, अंधेरे ने निगला बचपन, पढ़े रूह कपा देने वाली पूरी खबर

धोखाधड़ी की राशि: लगभग 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपये इन 27 खातों में जमा किए गए थे।

अपराध का तरीका: आरोपियों ने लालच में आकर या जानबूझकर अपने बैंक अकाउंट्स को ‘म्यूल अकाउंट’ (धोखाधड़ी के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाला खाता) बनाकर साइबर ठगों को किराए पर दे दिया था। इन खातों से पैसों का बड़ा लेन-देन भी किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

अलर्ट मिलने के बाद, दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्रॉड से जुड़े सभी 27 खातों को होल्ड करवा दिया। इसके बाद खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में भिलाई के ख़ुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के कई क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. रणजीत महानंद (रावणभाटा, सुपेला)

  2. प्रमिला जंघेल (खुर्सीपार)

  3. आकाश राव (सेक्टर 32)

  4. विपिन कुमार सिरसाम (रिसाली सेक्टर)

  5. मानवी बेरी (सेक्टर 5)

  6. आशीष गुप्ता (जुनवानी)

  7. पिंकी कुर्रे (कोहका)

  8. रमाकान्त बंसोड़ (सुपेला)

पुलिस ने इस गिरफ्तारी को साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट बताया है और कहा है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The post Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/feed/ 0
रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/ https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:43 +0000 https://maarmik.in/?p=4570 रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर […]

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर की गई।

बताया जा रहा है कि इन उद्योगों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद जब पुख्ता साक्ष्य सामने आए, तब टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई अभी भी जारी है और सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस छापे के बाद उद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है और व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

सेंट्रल जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि अब टैक्स चोरी को लेकर कोई भी उद्योग या व्यापारी सरकार की निगरानी से बाहर नहीं है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और टैक्स से बचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/feed/ 0