FIR registered Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fir-registered/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:17:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png FIR registered Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fir-registered/ 32 32 Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/ https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:15:23 +0000 https://maarmik.in/?p=6461 Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की […]

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसे किडनैप कर ले जाने की खुली धमकी भी दे डाली, जिसके बाद महिला ने मजबूरन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Bhilai Lady Tailor Harassment : पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया था नंबर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और मोबाइल नंबर लिया था। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक लगातार अश्लील बातें करने लगा और महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

READ MORE : Chhattisgarh Board : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब जानिए कितने अंकों के कितने प्रश्न आएंगे

महिला के पति ने जब इस पर आपत्ति जताई और आरोपी को समझाया, तो वह कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन 28 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।

अश्लील बातें, प्रेम संबंध का ज़िक्र और किडनैप की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका सख्ती से विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि फोन पर ऊंची आवाज़ में आरोपी ने कहा कि वह उसे ‘उठवा लेगा’ और ‘अपहरण कर ले जाएगा’।

लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने आवेदन में यह चेतावनी भी दी है कि भविष्य में अगर उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार केवल आरोपी युवक ही होगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

महिला और उसके पति के बार-बार समझाने के बावजूद जब आरोपी की हरकतें बढ़ती ही गईं, तब खुर्सीपार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं (धारा 79 – अश्लील कृत्य/उत्पीड़न और धारा 351(3) – धमकी व डराने-धमकाने से संबंधित प्रावधान) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0