FIR Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fir/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:37:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png FIR Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/fir/ 32 32 Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/ https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:35:39 +0000 https://maarmik.in/?p=6466 Amit Baghel Police Remand : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देवों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस 8 दिसंबर को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। Amit […]

The post Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Amit Baghel Police Remand : कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद, पुलिस अमित बघेल को उनके पैतृक गांव ले गई, जहाँ उन्हें पुलिस कस्टडी में ही अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई।

read more : Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी….

सरेंडर के बाद कोर्ट में पेशी, 3 दिन की पूछताछ

दरअसल, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के विरोध में 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद देशभर में दोनों समाजों में भारी आक्रोश फैल गया था। रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में FIR दर्ज करने की मांग उठी थी, जिसके बाद सिंधी समाज के पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उनसे विवादास्पद बयान और अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

विरोध के बाद दर्ज हुआ था केस

बता दें कि अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने तीखा विरोध जताया था और जगह-जगह प्रदर्शन भी किए थे। लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा।

The post Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/feed/ 0
धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/ https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:04 +0000 https://maarmik.in/?p=4649 धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त […]

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
धर्मांतरण विवाद: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय के लोग एक घर में प्रार्थना सभा कर रहे हैं और कथित तौर पर धर्मांतरण गतिविधियों में लिप्त हैं। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद और झूमा-झटकी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और विशेष समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस जब आरोपियों को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने में एकत्र होकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान, थाना परिसर में तीन युवकों की पिटाई भी कर दी गई, जिन्हें पुलिस ने बचाया। मोहल्लेवालों का आरोप है कि इस घर में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही थीं और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली शिकायतों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

वहीं दूसरा मामला राजिम का

राजिम में राज्यपाल रमेन डेका के गोद ग्राम बिजली समेत फिंगेश्वर विकासखंड के कई क्षेत्रों में “चमत्कारिक इलाज” के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप सामने आए हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को बिजली और बेलटुकरी में हो रही चंगाई सभाओं का घेराव किया और आयोजकों से पूछताछ की। आयोजकों ने स्वीकार किया कि वे बिना सरकारी अनुमति के अपनी मर्जी से प्रार्थना सभाएं चला रहे हैं, जिनमें गरीब, पिछड़े वर्ग के लोग और कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सभाओं में पहले बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जाता है, फिर धीरे-धीरे हिंदू देवी-देवताओं की शक्ति पर सवाल उठाकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला जाता है।

परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर और संयोजक मोहित साहू ने चेतावनी दी कि अगर पैसों के लालच और कथित जादुई शक्तियों का हवाला देकर हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं रोका गया, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक सभा में तीन महीने पहले ग्राम सुरसाबांधा में इलाज के दौरान एक युवती की मौत भी हो चुकी है। परिषद ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, बेलटुकरी और सुरसाबांधा में तुरंत कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे।

The post धर्मांतरण विवाद: प्रदेश में धर्मांतरण चरम पर, दो अलग – अलग जगहों पर बवाल…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/conversion-controversy-conversion-is-at-its-peak-in-the-state/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0