Former CM Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/former-cm/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sun, 30 Nov 2025 07:53:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Former CM Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/former-cm/ 32 32 Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/ https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/#respond Sun, 30 Nov 2025 07:53:10 +0000 https://maarmik.in/?p=6273 Chhattisgarh Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों शब्दों का घमासान चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना किए जाने पर आपत्ति जताने और तीखे बयान देने के बाद, अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करारा पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल के […]

The post Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों शब्दों का घमासान चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना किए जाने पर आपत्ति जताने और तीखे बयान देने के बाद, अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने करारा पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल के दौरान कथित घोटालों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी से उनकी तुलना हो ही नहीं सकती।

Chhattisgarh Politics : मोदी नहीं बनना चाहूँगा : बघेल का बयान

दरअसल, विवाद की शुरुआत पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक इंटरव्यू वीडियो से हुई, जिसे उन्होंने साझा किया। इस वीडियो में जब उनके राजनीतिक स्टाइल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टाइल से की गई, तो बघेल ने स्पष्ट रूप से असहमति जताई। उन्होंने कहा, “मैं आपसे हाथ जोड़कर माफ़ी माँगता हूँ। नरेंद्र मोदी जी जैसे व्यक्ति से आप मेरी तुलना मत कीजिए। मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता। मैं 10 बार मरना पसंद करूंगा, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहूँगा।

read more : Surajpur Road Accident : कर्तव्य पथ से लौट रहे आरक्षक की भीषण सड़क हादसे में मौत…

OP चौधरी का तीखा पलटवार: घोटालों की लंबी लिस्ट

पूर्व सीएम के इस बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बघेल के कार्यकाल की विफलताओं और घोटालों को गिना दिया। उन्होंने सीधे तौर पर बघेल को संबोधित करते हुए कहा कि वे बिल्कुल ठीक कह रहे हैं कि पीएम मोदी से उनकी तुलना नहीं हो सकती।

ओपी चौधरी ने आरोप लगाया:

  • झूठे वादे: माताओं-बहनों को 500 देने जैसे बड़े वादे पर झूठ बोला।

  • शराबबंदी पर यू-टर्न: शराबबंदी का वादा करके, राज्य में शराब घोटाला कर दिया।

  • युवाओं से खिलवाड़: PSC में माफियाराज चलाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को कुचला।

  • घोटालों का अंबार: आपने धान, चावल, गोबर… किस चीज़ में घोटाला नहीं किया?”

चौधरी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया, फिर भी उन्हें समझ नहीं आ रहा। उन्होंने पूर्व सीएम द्वारा पीएम मोदी के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा को देश के 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताते हुए कहा कि देश इसे कभी माफ नहीं करेगा।

The post Chhattisgarh Politics : PM मोदी से तुलना पर भूपेश बघेल ने किया इनकार, तो वित्त मंत्री OP चौधरी ने लगाई घोटालों की झड़ी….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-politics-bhupesh-baghel-refused-to-be-compared-to-pm-modi-while-finance-minister-op-choudhary-raised-a-number-of-scams/feed/ 0
भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/ https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:23 +0000 https://maarmik.in/?p=4691 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने […]

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के फैसले ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष रवि भगत को जिला खनिज निधि (DMF) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाने की “कीमत” चुकानी पड़ी है। बघेल ने भाजपा पर आदिवासी नेतृत्व छीनने का भी आरोप लगाया।

भूपेश बघेल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “रवि भगत ने ‘अडानी संचार विभाग’ के प्रवक्ता और वर्तमान मंत्री से DMF और CSR में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किए थे। न तो जवाब मिला, न जांच हुई और न कार्रवाई। उल्टा उन्हें पहले नोटिस दिया गया और अब भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।”

‘आदिवासी नेता के खिलाफ कार्रवाई, गलत संदेश’ — बघेल

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि यह कदम एक आदिवासी युवा नेता को स्पष्ट संदेश देता है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलने पर कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा की ओर से इस पर फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह संगठन का आंतरिक निर्णय है और इसे भ्रष्टाचार के आरोपों से जोड़ना गलत है।

 

The post भूपेश बघेल का भाजपा पर वार, प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही ये कहा…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhupesh-baghels-attack-on-bjp/feed/ 0