goods and services tax Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/goods-and-services-tax/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png goods and services tax Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/goods-and-services-tax/ 32 32 रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/ https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:43 +0000 https://maarmik.in/?p=4570 रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर […]

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी में टैक्स चोरी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो प्रमुख उद्योगों पर आज एक साथ छापा मारा। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की है। यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर की गई।

बताया जा रहा है कि इन उद्योगों के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद जब पुख्ता साक्ष्य सामने आए, तब टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई अभी भी जारी है और सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस छापे के बाद उद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है और व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

सेंट्रल जीएसटी विभाग की यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि अब टैक्स चोरी को लेकर कोई भी उद्योग या व्यापारी सरकार की निगरानी से बाहर नहीं है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं और टैक्स से बचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

The post रायपुर में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों पर मारा छापा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-action-of-central-gst-in-raipur/feed/ 0