Google Vids Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/google-vids/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 13 Sep 2025 06:35:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Google Vids Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/google-vids/ 32 32 गूगल का बवाल टूल, जान लीजिए इसके बारे में वरना पड़ेगा पछताना…! https://maarmik.in/googles-chaos-tool-know-about-it-or-else-you-will-have-to-regret-it/ https://maarmik.in/googles-chaos-tool-know-about-it-or-else-you-will-have-to-regret-it/#respond Sat, 13 Sep 2025 06:35:24 +0000 https://maarmik.in/?p=5139 Google Vids। गूगल ने अपना नया वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग टूल Google Vids अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध करा दिया है। नवंबर 2024 में इसे पहले केवल पेड Workspace यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसे आम यूजर्स के लिए भी एक्सेसिबल बना दिया है। हालांकि, फ्री […]

The post गूगल का बवाल टूल, जान लीजिए इसके बारे में वरना पड़ेगा पछताना…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Google Vids। गूगल ने अपना नया वीडियो क्रिएशन और एडिटिंग टूल Google Vids अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध करा दिया है। नवंबर 2024 में इसे पहले केवल पेड Workspace यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसे आम यूजर्स के लिए भी एक्सेसिबल बना दिया है। हालांकि, फ्री वर्जन में कुछ एडवांस फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे।

Google Vids पर क्या मिलेगा?

फ्री वर्जन में यूजर्स को बेसिक वीडियो एडिटिंग और प्रेजेंटेशन डेक बनाने की सुविधा मिलेगी। इसमें शामिल हैं:

  • Google Drive, Photos और लोकल डिवाइस से वीडियो अपलोड करने का विकल्प

  • एंकर-लेड वीडियो और स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर

  • Google Slides इम्पोर्ट करने और वीडियो टेम्पलेट्स का इस्तेमाल

  • स्टॉक इमेज और वीडियो तक एक्सेस

  • बेसिक टेक्स्ट और शेप्स जोड़ने का विकल्प

क्या नहीं मिलेगा फ्री वर्जन में?

कुछ प्रीमियम फीचर्स केवल पेड यूजर्स के लिए ही रहेंगे, जैसे:

  • Veo 3 वीडियो जेनरेशन मॉडल

  • स्टोरीबोर्ड फीचर

  • AI वॉइसओवर टूल

Google Vids को इस्तेमाल करने का तरीका

  1. अपने ब्राउज़र में लिंक खोलें: Google Vids

  2. अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

  3. इंटरफेस खुलने पर दाईं ओर Record बटन से वीडियो या स्क्रीन रिकॉर्ड करें।

  4. Script ऑप्शन से सीन के लिए स्क्रिप्ट लिखें या अपलोड करें।

  5. Upload से मीडिया फाइल्स (Drive/Photos/Device) जोड़ें।

  6. Stock से स्टॉक इमेज और वीडियो चुनें।

  7. Text & Shapes से टेक्स्ट और आकृतियाँ जोड़ें।

  8. Templates से वीडियो का डिजाइन चुनें और एडिटिंग शुरू करें।

Google Vids की खासियत

Google Vids पूरी तरह से AI-जनरेटेड वीडियो टूल नहीं है। यह आपके इनपुट के आधार पर पहले स्टोरीबोर्ड तैयार करता है और फिर यूजर को खुद एडिट करने का मौका देता है। कंपनी के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर अब 1 मिलियन से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साबित करता है।

The post गूगल का बवाल टूल, जान लीजिए इसके बारे में वरना पड़ेगा पछताना…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/googles-chaos-tool-know-about-it-or-else-you-will-have-to-regret-it/feed/ 0