Governor Ramen Deka Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/governor-ramen-deka/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 23 Dec 2025 04:42:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Governor Ramen Deka Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/governor-ramen-deka/ 32 32 State Youth Festival : राज्य युवा महोत्सव का भव्य आगाज आज से, जानें मुख्य आकर्षण….. https://maarmik.in/state-youth-festival/ https://maarmik.in/state-youth-festival/#respond Tue, 23 Dec 2025 04:42:46 +0000 https://maarmik.in/?p=7037 State Youth Festival : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में आज, 23 दिसंबर से तीन दिवसीय ‘राज्य युवा महोत्सव’ का शानदार शुभारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश भर के लगभग 3000 प्रतिभाशाली युवा हिस्सा ले रहे हैं। इस गरिमामय समारोह […]

The post State Youth Festival : राज्य युवा महोत्सव का भव्य आगाज आज से, जानें मुख्य आकर्षण….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
State Youth Festival : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में आज, 23 दिसंबर से तीन दिवसीय ‘राज्य युवा महोत्सव’ का शानदार शुभारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश भर के लगभग 3000 प्रतिभाशाली युवा हिस्सा ले रहे हैं। इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन का समापन 25 दिसंबर को राज्यपाल रमेन डेका की मौजूदगी में होगा।

State Youth Festival : 14 विधाओं में दिखेगा युवाओं का हुनर

इस महोत्सव में जिला स्तर पर जीत हासिल करने वाले प्रतिभागी कुल 14 अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें 8 दलीय विधाएं जैसे लोकनृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी शामिल हैं। वहीं, 6 एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि मुख्य विधाओं के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

read more : LPG E-KYC Deadline Dec 31 : गैस कनेक्शन पर संकट : फटाफट करा लें ये काम वरना ब्लॉक हो जाएगी गैस सप्लाई; जानें घर बैठे करने का आसान तरीका

नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि का प्रावधान

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए सरकार ने आकर्षक पुरस्कार राशि तय की है। दलीय विधाओं में प्रथम आने वाली टीम को 20 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। एकल विधाओं में क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि महोत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।

कुमार विश्वास और आरू साहू बिखेरेंगे जलवा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिहाज से यह महोत्सव बेहद खास होने वाला है। आज यानी 23 दिसंबर की शाम अनुज शर्मा के ‘आरूग बैंड’ की प्रस्तुति और नारायणपुर के खिलाड़ियों द्वारा मल्लखंब का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, रात 8:30 बजे बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास के साथ भव्य कवि सम्मेलन होगा। अगले दो दिनों में काफिला बैंड, स्वप्निल लाइव बैंड, आरू साहू और बस्तर के प्रसिद्ध ‘दायरा’ बैंड की प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसी आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स’ की भी लॉन्चिंग की जाएगी।

The post State Youth Festival : राज्य युवा महोत्सव का भव्य आगाज आज से, जानें मुख्य आकर्षण….. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/state-youth-festival/feed/ 0
Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में लायंस, जेएसएफ और पैंथर्स की जीत https://maarmik.in/raipur-sports-news-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa/ https://maarmik.in/raipur-sports-news-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa/#respond Sun, 02 Nov 2025 16:31:55 +0000 https://maarmik.in/?p=5780 Raipur Sports News: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर) में जारी छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग 2025 के चौथे राउंड में गुरुवार की रात कुल पाँच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान सराफत लायंस, जेएसएफ क्लब और मैट्स पैंथर्स ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। राज्यपाल रमेन डेका ने टूर्नामेंट की […]

The post Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में लायंस, जेएसएफ और पैंथर्स की जीत appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Sports News: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर) में जारी छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग 2025 के चौथे राउंड में गुरुवार की रात कुल पाँच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान सराफत लायंस, जेएसएफ क्लब और मैट्स पैंथर्स ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। राज्यपाल रमेन डेका ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि दिन का पहला मैच सराफत लायंस और बोर्नियो कैपिटल एफसी के बीच खेला गया। सराफत लायंस ने 3-1 से मुकाबला जीता। टीम की ओर से शिवम साहू (8वां मिनट), प्रणय ध्रुव (12वां मिनट) और राजेश कुमार (33वां मिनट) ने गोल दागे। वहीं, बोर्नियो की तरफ से शिवेश द्विवेदी (44वां मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

दूसरे मुकाबले में मैट्स पैंथर्स ने ब्रह्मविद एफसी को 3-2 से मात दी। पैंथर्स के नितेश ने (4वें, 11वें और 39वें मिनट) में हैट्रिक गोल दागे। ब्रह्मविद एफसी की ओर से भोले (21वां मिनट) और अरुण कुमार (45वां मिनट) ने गोल किए।

तीसरे मैच में जेएसएफ क्लब ने इन्फिनिटी टाइगर्स को 4-1 से पराजित किया। जेएसएफ की ओर से मॉरिस दास (12वां, 23वां मिनट), निरंजन (18वां मिनट) और अरशद हुसैन (48वां मिनट) ने गोल दागे। इन्फिनिटी टाइगर्स के एम. संदीप (42वां मिनट) ने एकमात्र गोल किया।

चौथा मुकाबला नरेश चैलेंजर्स और विला एफसी के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। नरेश की ओर से अजय (9वां मिनट) ने गोल किया, जबकि विला के उदय (34वां मिनट) ने स्कोर बराबर किया।

अंतिम मैच एस.एस. ब्लास्टर्स और फिल्स फाइटर्स बिलासपुर के बीच खेला गया, जो 0-0 से ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

The post Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में लायंस, जेएसएफ और पैंथर्स की जीत appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-sports-news-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ab%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa/feed/ 0