Graduate Jobs Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/graduate-jobs/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 03 Dec 2025 06:45:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Graduate Jobs Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/graduate-jobs/ 32 32 Sarkari Naukari : एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 : 996 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका…. https://maarmik.in/sarkari-naukari-sbi-specialist-officer-recruitment-2025-golden-opportunity-for-graduates-for-996-posts/ https://maarmik.in/sarkari-naukari-sbi-specialist-officer-recruitment-2025-golden-opportunity-for-graduates-for-996-posts/#respond Wed, 03 Dec 2025 06:45:09 +0000 https://maarmik.in/?p=6365 Sarkari Naukari : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले ग्रेजुएट युवाओं के लिए 996 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट […]

The post Sarkari Naukari : एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 : 996 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Sarkari Naukari : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले ग्रेजुएट युवाओं के लिए 996 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukari : मुख्य पदों का विवरण

यह भर्ती मुख्य रूप से वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट के लिए है:

पद का नाम कुल पद संख्या
वीपी वेल्थ (एसआरएम) 506
एवीपी वेल्थ (आरएम) 206
ग्राहक संबंध कार्यकारी 284
कुल पद 996

योग्यता और आयु सीमा (2025)

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा (वर्ष)
वीपी वेल्थ (एसआरएम) किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन। MBA (बैंकिंग/फाइनेंस/मार्केटिंग) को प्राथमिकता। 26 से 42
एवीपी वेल्थ (आरएम) ग्रेजुएशन। फाइनेंस/मार्केटिंग/बैंकिंग में पोस्ट-ग्रेजुएशन को वेटेज। 23 से 35
ग्राहक संबंध कार्यकारी ग्रेजुएट होना अनिवार्य। 20 से 35

ध्यान दें: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

  • आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के लिए 750 निर्धारित है।

  • छूट: एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को शुल्क जमा करने से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: केवल इंटरव्यू के आधार पर!

इन स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक सरल प्रक्रिया के माध्यम से होगा, जो कि पांच साल के अनुबंध (Contract) पर आधारित है:

  1. शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  2. इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

  3. फाइनल मेरिट लिस्ट: इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

  2. ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें।

  3. ‘एसओ अप्लाई लिंक’ खोजें और उस पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन फॉर्म भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज़ और पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करें।

  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

The post Sarkari Naukari : एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 : 996 पदों पर ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/sarkari-naukari-sbi-specialist-officer-recruitment-2025-golden-opportunity-for-graduates-for-996-posts/feed/ 0
CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल https://maarmik.in/cg-placement-camp/ https://maarmik.in/cg-placement-camp/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:37:17 +0000 https://maarmik.in/?p=6154 CG Placement Camp : आज शुक्रवार 28 नवंबर को बस्तर और धमतरी जिले के युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास आज निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 […]

The post CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Placement Camp : आज शुक्रवार 28 नवंबर को बस्तर और धमतरी जिले के युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास आज निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। आड़ावाल स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 08 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें सिविल इंजीनियर के 5 पद शामिल हैं, जिनके लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी युवा आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को उनकी कार्य क्षमता के आधार पर 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, टीम लीडर के 3 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएट) युवा पात्र होंगे और उन्हें 17 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। दोनों ही पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में फ्रेशर्स के साथ-साथ 3 वर्ष तक के अनुभवी महिला एवं पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, हालांकि अनुभवी उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

read more : CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर…

CG Placement Camp : इसी प्रकार, धमतरी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा भी 28 नवंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा बीता सखी, इंश्योरेंस एडवाईजर, फायर मैन, सिक्यूरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टॉफ, ड्राइवर, वॉर्ड बॉय आदि कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी हो, वे इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति, निवास, रोजगार कार्यालय का नवीन पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो लेकर नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

The post CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-placement-camp/feed/ 0