health safety issue Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/health-safety-issue/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png health safety issue Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/health-safety-issue/ 32 32 नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/ https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4577 रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में नकली पनीर बनाने वाली एक फूड फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह मिलावटी कारखाना शहर के बीचोबीच एक गंदे नाले के ऊपर संचालित हो रहा था। फैक्ट्री का संचालन रामानंद बाघ नामक व्यक्ति […]

The post नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में नकली पनीर बनाने वाली एक फूड फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह मिलावटी कारखाना शहर के बीचोबीच एक गंदे नाले के ऊपर संचालित हो रहा था। फैक्ट्री का संचालन रामानंद बाघ नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो एनालॉग डेयरी लाइसेंस की आड़ में घटिया पाम ऑयल, फैट और दूध पाउडर मिलाकर नकली पनीर तैयार कर रहा था। यह पनीर रायपुर सहित ओडिशा के होटलों और ढाबों में बेचा जा रहा था।

कारखाने में छापा मारने पर अधिकारियों को अस्वच्छ थर्माकोल के डिब्बों में पैक किया गया नकली पनीर, घटिया क्वालिटी का कच्चा माल, और कोई भी लेबलिंग नहीं मिली। पूछताछ में संचालक ने खुलासा किया कि वह यह पनीर महज ₹180 में तैयार करता था और ₹250 किलो तक में सप्लायर्स को बेचता था। स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी मात्रा में माल जब्त किया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने जनता से अपील की है कि अज्ञात स्रोत से डेयरी उत्पाद खरीदने से बचें और संदिग्ध मामलों की तत्काल सूचना दें। यह कार्रवाई रायपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ कड़े एक्शन की ज़रूरत को फिर से रेखांकित करती है।

The post नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, रायपुर से ओडिशा तक होती थी सप्लाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/fake-cheese-factory-busted/feed/ 0