Hotel Chandel Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/hotel-chandel/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Hotel Chandel Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/hotel-chandel/ 32 32 Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0