illegal gutkha transport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-gutkha-transport/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png illegal gutkha transport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-gutkha-transport/ 32 32 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/ https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:27:54 +0000 https://maarmik.in/?p=4599 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे […]

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाखू उत्पाद बरामद किया गया है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में तंबाखू उत्पादों से लदे ट्रक को जब्त किया गया है।

घटना थाना लोदाम क्षेत्र की है, जहां NH-43 पर मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि HR55AJ4755 नंबर का एक कंटेनर ट्रक भारी मात्रा में अवैध तंबाखू लेकर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लोदाम पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को रोका।

ट्रक चालक राशिद खान (उम्र 40 वर्ष, फिरोजपुर, हरियाणा) ने बताया कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) वाशिंग पाउडर लेकर जा रहा है। उसने एक रसीद भी पुलिस को दिखाई, लेकिन जब पुलिस को संदेह हुआ और ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद मिले। चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने ट्रक और अवैध माल को ज़ब्त कर चालक राशिद खान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे माल की जानकारी नहीं थी, ट्रक मालिक ने उसे डिटर्जेंट लेकर जाने को कहा था। अब पुलिस ट्रक मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) 2023 की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद माल की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

The post 30 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, जानें तलाशी में क्या – क्या मिला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/narcotics-worth-rs-30-lakh-seized/feed/ 0