illegal paddy transport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-paddy-transport/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 17 Nov 2025 10:31:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png illegal paddy transport Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-paddy-transport/ 32 32 Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/ https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/#respond Mon, 17 Nov 2025 10:31:19 +0000 https://maarmik.in/?p=6006 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय है। इसी बीच बलरामपुर जिले में एक फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया, जहां प्रशासनिक टीम ने 5 किलोमीटर तक पीछा कर […]

The post Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय है। इसी बीच बलरामपुर जिले में एक फिल्मी अंदाज का मामला सामने आया, जहां प्रशासनिक टीम ने 5 किलोमीटर तक पीछा कर अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया बड़ी मात्रा में अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही SDM ने तत्काल टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। जैसे ही दोनों पिकअप वाहनों को रोका गया, चालक तेज रफ्तार में वाहन भगाते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे।

प्रशासनिक टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और अंत में रामचंद्रपुर क्षेत्र में दोनों गाड़ियों को घेराबंदी कर रोक लिया। जांच में वाहनों से कुल 200 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। जिला प्रशासन की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीमा क्षेत्रों में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Chhattisgarh: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर SDM ने पकड़ा अवैध धान, देखें video appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-sdm-chases-in-filmy-style-and-catches-illegal-paddy-watch-video/feed/ 0