Illegal Party Raipur News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-party-raipur-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 18 Dec 2025 10:16:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Illegal Party Raipur News Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/illegal-party-raipur-news/ 32 32 Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/ https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/#respond Thu, 18 Dec 2025 10:16:21 +0000 https://maarmik.in/?p=6915  Raipur Police Raid News : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल (New Year 2026) के जश्न से पहले पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले JD (जेडी) फॉर्म हाउस में चल रही एक हाई-प्रोफाइल प्राइवेट पार्टी पर पुलिस ने अचानक […]

The post Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Raipur Police Raid News : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल (New Year 2026) के जश्न से पहले पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले JD (जेडी) फॉर्म हाउस में चल रही एक हाई-प्रोफाइल प्राइवेट पार्टी पर पुलिस ने अचानक दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की हालत में मिले।

 Raipur Police Raid News : नए साल से पहले पुलिस का ‘एक्शन मोड’
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विधानसभा इलाके के एक फॉर्म हाउस में अवैध तरीके से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के साथ पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने रात के अंधेरे में जेडी फॉर्म हाउस को चारों तरफ से घेर लिया। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। तेज म्यूजिक के बीच युवक-युवतियां नशे में पूरी तरह धुत थे और पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई।

READ MORE : Raigarh News : धान खरीदी केंद्र बना हाथियों का पिकनिक स्पॉट, रात के अंधेरे में 15 बोरी धान चट कर गया गजराजों का दल

गिरफ्तारी और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए, जिसके बाद उन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस पार्टी का आयोजक कौन था और वहां नशीले पदार्थ कहाँ से सप्लाई किए गए थे।

फॉर्म हाउस मालिकों को सख्त चेतावनी
रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए शहर के अन्य फॉर्म हाउस मालिकों और होटल संचालकों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस का कहना है कि नए साल के नाम पर किसी भी तरह की अवैध पार्टी या नशाखोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इस रेड के बाद अब पुलिस शहर के बाहरी इलाकों में स्थित अन्य फॉर्म हाउसों पर भी नजर रख रही है।

The post Raipur Police Raid News : रेव पार्टी पर पुलिस का शिकंजा : जेडी फॉर्म हाउस में रेड, नशे में धुत 21 रईजादे गिरफ्तार appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-police-raid-news/feed/ 0