IMD Alert Chhattisgarh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/imd-alert-chhattisgarh/ खबरों का नया दृष्टिकोण Thu, 18 Dec 2025 04:43:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png IMD Alert Chhattisgarh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/imd-alert-chhattisgarh/ 32 32 Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/ https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/#respond Thu, 18 Dec 2025 04:43:46 +0000 https://maarmik.in/?p=6895 Chhattisgarh Weather Update : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कोहरे की घनी चादर के बीच अब ‘हाड़ कंपा देने वाली’ ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 से 4 दिनों के […]

The post Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Weather Update : रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कोहरे की घनी चादर के बीच अब ‘हाड़ कंपा देने वाली’ ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Chhattisgarh Weather Update : इन संभागों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जैसी स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई विशेष मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी।

READ MORE : Raipur Big News : रायपुर की सड़कों पर सियासी संग्राम : नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस के साथ झूमाझटकी

शीतलहर की आशंका: सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है।

कोहरे का कहर: गुरुवार सुबह रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और मैनपाट जैसे पहाड़ी इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, राजनांदगांव में ‘धूप का दम’
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है:

सबसे सर्द रात: अंबिकापुर (6.3°C)

सबसे गर्म दिन: राजनांदगांव (31°C)

प्रमुख शहरों का तापमान एक नज़र में: | शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) | दुर्ग | 30.8 | 9.2 | | पेण्ड्रारोड | 26.0 | 9.0 | | माना (रायपुर) | 29.5 | 9.6 | | बिलासपुर | 29.0 | 11.8 |

राजधानी रायपुर: प्रशासन मुस्तैद, 12 जगहों पर जलेंगे अलाव
रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है:

कमिश्नर के निर्देश: मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन अधिकारियों को रात में फील्ड पर रहकर निगरानी करने को कहा है।

अलाव की व्यवस्था: शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि बेघर और राहगीरों को राहत मिल सके।

विशेषज्ञों की सलाह: आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचें और गर्म कपड़ों का उचित प्रयोग करें, क्योंकि रात के साथ-साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होगी।

The post Chhattisgarh Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए हो जाएं तैयार : अंबिकापुर में 6.3°C पहुंचा पारा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-weather-update/feed/ 0
CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/ https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/#respond Fri, 26 Sep 2025 06:52:25 +0000 https://maarmik.in/?p=5543 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो […]

The post CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में भारी बारिश

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां बरसे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी बारिश हुई।
बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश हुई।
इसके अलावा छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

  • ऑरेंज अलर्ट: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी और गरियाबंद जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ भारी वर्षा की संभावना।

  • यलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मध्यम वर्षा की चेतावनी।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान 24°C से 32°C के बीच रहने की उम्मीद है।लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

The post CG Weather Update: कई जिलों में 2 दिन भारी बारिश, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update-heavy-rain-for-2-days-in-many-districts/feed/ 0