India Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/india/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 09 Sep 2025 16:41:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png India Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/india/ 32 32 Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त, विधि व चांद निकलने का…! https://maarmik.in/karwa-chauth-2025-when-is-karwa-chauth-know-the-date-puja-muhurta-method-and-moonrise/ https://maarmik.in/karwa-chauth-2025-when-is-karwa-chauth-know-the-date-puja-muhurta-method-and-moonrise/#respond Tue, 09 Sep 2025 16:41:45 +0000 https://maarmik.in/?p=5025 Karwa Chauth 2025: नवरात्र और दीपावली के बीच आने वाला करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाए-पिए उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत […]

The post Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त, विधि व चांद निकलने का…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Karwa Chauth 2025: नवरात्र और दीपावली के बीच आने वाला करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाए-पिए उपवास रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, 2025 को रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय:

करवा चौथ 2025: तिथि और मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 9 अक्टूबर, 2025 को रात 10:54 बजे
  • चतुर्थी तिथि का समापन: 10 अक्टूबर, 2025 को शाम 07:38 बजे

उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

  • पूजा का मुहूर्त: शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक
  • अवधि: कुल 1 घंटा 14 मिनट
  • चांद निकलने का समय: रात 08:13 बजे

करवा चौथ की पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद सरगी का सेवन करें। इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत का संकल्प लें। शाम को पूजा से पहले सोलह श्रृंगार करें।

  1. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर माता करवा, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा रखें।
  2. मिट्टी के करवे में जल भरकर पूजा स्थल पर रखें।
  3. धूप, दीप, और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें।
  4. करवा चौथ की व्रत कथा सुनें।
  5. रात में चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  6. इसके बाद, छलनी से पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखें।
  7. पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें और बड़ों का आशीर्वाद लें।

यह व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

The post Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त, विधि व चांद निकलने का…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/karwa-chauth-2025-when-is-karwa-chauth-know-the-date-puja-muhurta-method-and-moonrise/feed/ 0