Indian Railways Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/indian-railways/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 19 Dec 2025 04:52:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Indian Railways Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/indian-railways/ 32 32 Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. https://maarmik.in/train-cancelled/ https://maarmik.in/train-cancelled/#respond Fri, 19 Dec 2025 04:52:29 +0000 https://maarmik.in/?p=6928 Train Cancelled : रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किल भरा समय शुरू होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने और नई लाइन कमीशनिंग का काम किया जाना है। इस जरूरी तकनीकी कार्य (प्री-एनआई और एनआई) की […]

The post Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Train Cancelled : रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किल भरा समय शुरू होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने और नई लाइन कमीशनिंग का काम किया जाना है। इस जरूरी तकनीकी कार्य (प्री-एनआई और एनआई) की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली कुल 7 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से कोरबा, दुर्ग और बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Train Cancelled : रद्द होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (22647) शामिल है, जो कोरबा से 28 व 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी को 6 फेरों के लिए रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस (22648) भी 26, 29 जनवरी और 2, 5, 9 व 12 फरवरी को नहीं चलेगी। लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (07005) और रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07006) के भी 3-3 फेरे रद्द किए गए हैं। इसके अलावा पटना और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली विशेष गाड़ियाँ (03253, 07255 और 07256) भी जनवरी और फरवरी के अलग-अलग सप्ताहों में कुल 3 से 6 फेरों के लिए पटरी पर नहीं उतरेंगी।

read more : Chhattisgarh Liquor News : छत्तीसगढ़ में अब ‘नोट’ जैसी सुरक्षित होगी शराब: नासिक के प्रेस में छप रहे 7 लेयर वाले होलोग्राम, घोटालेबाजों की अब खैर नहीं!

ट्रेनों के रद्द होने के साथ-साथ कुछ गाड़ियों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस (12251) को 27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को काचीगुडा, निजामाबाद, मुदखेड़ और नागपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है, जिससे यह ट्रेन देरी से गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008) को भी 11 फरवरी को दरभंगा से सवा घंटे की देरी से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक पूछताछ नंबर या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर चेक कर लें।

The post Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/train-cancelled/feed/ 0
Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी https://maarmik.in/raipur-big-news/ https://maarmik.in/raipur-big-news/#respond Sat, 29 Nov 2025 07:35:39 +0000 https://maarmik.in/?p=6237 Raipur Big News : रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के चलते एक कर्मचारी के आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। उच्च पदस्थ रेल मंडल सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी ने फिनाइल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री […]

The post Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Big News : रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने के चलते एक कर्मचारी के आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। उच्च पदस्थ रेल मंडल सूत्रों के अनुसार, कर्मचारी ने फिनाइल का सेवन कर लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कर्मचारी का इलाज जारी है।

Raipur Big News : अधिकारी से नहीं मिल पाने पर निराशा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान था। इसी संबंध में वह अपनी बात रखने के लिए मंडल के सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर (Sr. DPO) से मिलने पहुंचा था, लेकिन अधिकारी ने उससे मिलने से साफ इनकार कर दिया।

read more : Raipur NIT Chaupati Vivad : NIT चौपाटी विवाद का सियासी उबाल: यूथ हब की बर्बादी पर युवा कांग्रेस PM मोदी से करेंगे शिकायत

इसके बाद, कर्मचारी ने असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर (APO) से मुलाकात की, लेकिन वहां भी उसकी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। अधिकारियों से निराशाजनक व्यवहार और अपनी समस्या का निराकरण न होने से तंग आकर, कर्मचारी ने हताशा में यह चरम कदम उठाने की कोशिश की। समय रहते आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई।

रेल कर्मचारियों में रोष, उच्चस्तरीय जांच की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों में गहरा गुस्सा और रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघों और सहकर्मियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यह घटना अधिकारियों के असंवेदनशील रवैये को दर्शाती है और दोषी अधिकारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ दोहराई न जा सकें।

The post Raipur Big News : रेलवे अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने पिया फिनाइल, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-big-news/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0