Indigo Flight Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/indigo-flight/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Indigo Flight Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/indigo-flight/ 32 32 BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/ https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:35 +0000 https://maarmik.in/?p=5055 BIG NEWS: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम काम नहीं करने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर एयरपोर्ट के […]

The post BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
BIG NEWS: राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम काम नहीं करने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर एयरपोर्ट के सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरणों पर बिजली गिर गई, जिससे सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया। इस तकनीकी खराबी के चलते अब तक कुल 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। इनमें हैदराबाद–रायपुर को भुवनेश्वर, कोलकाता–रायपुर को भुवनेश्वर, दिल्ली–रायपुर को भोपाल, मुंबई–रायपुर को नागपुर और पुणे–रायपुर की फ्लाइट को हवा में रोका गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों को दुरुस्त करने का काम जारी है। संभावना जताई जा रही है कि कल तक फ्लाइट संचालन सामान्य हो सकता है। इस घटना के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

The post BIG NEWS: रायपुर एयरपोर्ट में तकनीकी ख़राबी, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/big-news-technical-fault-at-raipur-airport-emergency-landing-in-bhopal/feed/ 0
Indigo Flight: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…! https://maarmik.in/indigo-flight-threat-to-blow-up-the-flight-with-a-bomb-panic-ensues/ https://maarmik.in/indigo-flight-threat-to-blow-up-the-flight-with-a-bomb-panic-ensues/#respond Tue, 30 Sep 2025 10:08:09 +0000 https://maarmik.in/?p=5555 Indigo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार (30 सितंबर) सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना सुबह करीब 8 बजे मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया। उस समय विमान में लगभग 200 […]

The post Indigo Flight: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Indigo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार (30 सितंबर) सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह सूचना सुबह करीब 8 बजे मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तुरंत इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया। उस समय विमान में लगभग 200 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने फौरन इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनके सामान की गहन जांच की गई। लंबी तलाशी के बावजूद विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि धमकी ‘नॉन-स्पेसिफिक’ थी, यानी इसमें किसी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं था। इसके बावजूद एयरपोर्ट पर सुरक्षा पूरी तरह कड़ी कर दी गई और एजेंसियों ने एहतियात बरता।

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया। प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा खतरे की सूचना मिलते ही तुरंत प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें लगातार अपडेट दिया गया और रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

The post Indigo Flight: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/indigo-flight-threat-to-blow-up-the-flight-with-a-bomb-panic-ensues/feed/ 0