Inspection Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/inspection/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 18 Nov 2025 07:17:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Inspection Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/inspection/ 32 32 CG News: नपा अध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण, सभी लोगों की सुनी समस्या…! https://maarmik.in/cg-news-municipal-president-inspected-the-wards/ https://maarmik.in/cg-news-municipal-president-inspected-the-wards/#respond Tue, 18 Nov 2025 07:17:41 +0000 https://maarmik.in/?p=6024 CG News: महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 और 25 का दौरा किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। लोगों ने बताया कि नालियां अत्यंत सकरी होने से गंदा और दूषित पानी सीधे घरों में घुस रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं […]

The post CG News: नपा अध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण, सभी लोगों की सुनी समस्या…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 24 और 25 का दौरा किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। लोगों ने बताया कि नालियां अत्यंत सकरी होने से गंदा और दूषित पानी सीधे घरों में घुस रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

जर्जर पुलिया और छोटी नालियों से परेशान वार्डवासी

वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड 25 में कई गलियों में बनी नालियां बेहद छोटी हैं। बरसात के दिनों में गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। वहीं वार्ड में स्थित पुलिया भी जर्जर हो चुकी है, जिसके मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है।

कुम्हारपारा स्कूल में असामाजिक तत्वों की समस्या

कुम्हारपारा में स्थित स्कूल के आसपास शाम ढलते ही असामाजिक तत्व शराब का सेवन करते हैं और बोतलें तोड़कर इधर-उधर फेंक देते हैं। इससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। अध्यक्ष साहू ने आश्वासन दिया कि यहां कांटेदार तार लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

विकास कार्यों का आश्वासन

अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों का विस्तृत विवरण लिया और संभावित विकास कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वार्ड 25 में रंगमंच की मरम्मत और सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद भाऊराम साहू और मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

विद्यालय पहुंचकर बच्चों से की मुलाकात

निरीक्षण के बाद अध्यक्ष साहू वार्ड 25 स्थित शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों की शिक्षा, मध्यान्ह भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

The post CG News: नपा अध्यक्ष ने किया वार्डों का निरीक्षण, सभी लोगों की सुनी समस्या…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-municipal-president-inspected-the-wards/feed/ 0
PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/ https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:34 +0000 https://maarmik.in/?p=4671 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 […]

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल का स्टॉक कम है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

खाद्य विभाग ने 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित कर दिया है, वहीं 72 दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और 194 दुकानों के विरुद्ध वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि PDS में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/feed/ 0