Investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/investigation/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 06:16:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Investigation Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/investigation/ 32 32 CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/ https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/#respond Fri, 28 Nov 2025 06:15:36 +0000 https://maarmik.in/?p=6149 CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई। CG News : कोटा थाना […]

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : कोटा | कोटा में मासूम बच्चे को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। कोटा थाना पुलिस ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है, जिसके घर से चार साल का बच्चा रस्सी से बंधा मिला। यह कार्रवाई चाइल्ड लाइन की शिकायत पर की गई।

CG News : कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर स्वेता गुप्ता को शिकायत मिली थी कि कोटा पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी मैना ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लेने के बाद उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा है। शिकायत में यह भी कहा गया था कि वह बच्चे से जबरदस्ती घर का काम कराती है और मारपीट भी करती है।

read more : CG IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले

शिकायत मिलते ही गुरुवार को चाइल्ड लाइन की टीम और कोटा पुलिस ने संयुक्त रूप से राजकुमारी मैना के घर दबिश दी। आवाज लगाने पर भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस द्वारा दबाव डालने पर उसने दरवाजा खोला। इसके बाद टीम घर के अंदर गई और एक कमरे में रोशन को रस्सी से बंधा हुआ पाया। बच्चे ने बताया कि महिला उसे बाहर नहीं जाने देती और अक्सर मारती-डांटती है।

पुलिस ने स्वेता गुप्ता की रिपोर्ट पर किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। रोशन को चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों की निगरानी में भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है, जिसने दूसरी शादी करने से पहले 20 नवंबर 2024 को एक एग्रीमेंट कर बच्चे को उसे सौंप दिया था। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बहन के whereabouts के बारे में पूछा, तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इसी कारण पुलिस उसके दावों की जांच कर रही है।

The post CG News : मासूम को बंधक बनाकर पीटने और काम कराने का मामला, पढ़े आत्मा हिला देने वाली पूरी खबर… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-case-of-holding-an-innocent-child-hostage-beating-him-and-making-him-work-read-the-entire-soul-stirring-news/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0