Johar Chhattisgarh Party Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/johar-chhattisgarh-party/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:37:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Johar Chhattisgarh Party Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/johar-chhattisgarh-party/ 32 32 Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/ https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:35:39 +0000 https://maarmik.in/?p=6466 Amit Baghel Police Remand : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देवों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस 8 दिसंबर को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। Amit […]

The post Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Amit Baghel Police Remand : कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद, पुलिस अमित बघेल को उनके पैतृक गांव ले गई, जहाँ उन्हें पुलिस कस्टडी में ही अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई।

read more : Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी….

सरेंडर के बाद कोर्ट में पेशी, 3 दिन की पूछताछ

दरअसल, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के विरोध में 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद देशभर में दोनों समाजों में भारी आक्रोश फैल गया था। रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में FIR दर्ज करने की मांग उठी थी, जिसके बाद सिंधी समाज के पदाधिकारियों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को 3 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उनसे विवादास्पद बयान और अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ करेगी।

विरोध के बाद दर्ज हुआ था केस

बता दें कि अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने तीखा विरोध जताया था और जगह-जगह प्रदर्शन भी किए थे। लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कोर्ट के सामने पेश होना पड़ा।

The post Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/amit-baghel-police-remand/feed/ 0
Breaking News: हाईकोर्ट से अमित बघेल को मिली बड़ी राहत…! https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-gets-major-relief-from-high-court/ https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-gets-major-relief-from-high-court/#respond Sat, 22 Nov 2025 10:13:05 +0000 https://maarmik.in/?p=6075 Breaking News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कथित हेट स्पीच के आरोपों पर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि चालू आपराधिक जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, इसलिए याचिका को खारिज किया जाता है। याचिका में बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच […]

The post Breaking News: हाईकोर्ट से अमित बघेल को मिली बड़ी राहत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कथित हेट स्पीच के आरोपों पर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि चालू आपराधिक जांच में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता, इसलिए याचिका को खारिज किया जाता है।

याचिका में बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की निगरानी और तय समय सीमा में कार्रवाई की मांग की गई थी। इस पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने कहा कि किसी आपराधिक जांच की निगरानी करना या वरिष्ठ अधिकारियों की सुपरविजन का निर्देश देना न्यायालय द्वारा क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन का माइक्रो मैनेजमेंट होगा, जो न्यायिक दायरे में नहीं आता।

रायपुर के अमित अग्रवाल ने लगाई थी याचिका

यह याचिका रायपुर के अवंती विहार निवासी अमित अग्रवाल ने दायर की थी। उन्होंने स्वयं कोर्ट में पैरवी करते हुए आरोप लगाया कि अमित बघेल लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं तथा सिंधी, जैन और अग्रवाल समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित कर रहे हैं।

कई FIR के बावजूद कार्रवाई में देरी का आरोप

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि बघेल के खिलाफ जगदलपुर सहित कई जिलों में FIR दर्ज हैं, लेकिन कथित रूप से राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। इसी आधार पर न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

राज्य सरकार की दलील: जांच जारी और विधिसंगत

राज्य सरकार की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने बताया कि दर्ज सभी FIR पर विधि अनुसार जांच जारी है और सरकार पर निष्क्रियता का आरोप गलत है।

अदालत का निर्णय: जांच प्रक्रिया में दखल संभव नहीं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि जब एफआईआर दर्ज हैं और जांच प्रगति पर है, अदालत इस चरण में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इसी आधार पर याचिका को खारिज कर दिया गया।

यह निर्णय अमित बघेल के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि हेट स्पीच से जुड़े मामलों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

The post Breaking News: हाईकोर्ट से अमित बघेल को मिली बड़ी राहत…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-amit-baghel-gets-major-relief-from-high-court/feed/ 0
CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/ https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/#respond Sun, 16 Nov 2025 16:07:31 +0000 https://maarmik.in/?p=5995 CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित […]

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ विवादित बयान मामले में कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर अमित बघेल और उनके करीबियों के घर रात के समय दबिश दी।

करीबियों के घर भी हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, रायपुर पुलिस की कई टीमें लगातार अमित बघेल की लोकेशन तलाशने में जुटी हैं। उनके करीबी समर्थकों और परिचितों के घरों पर भी पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 5000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

क्या है पूरा मामला?

20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने कथित रूप से सिंधी हिंदू समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे प्रमुख राष्ट्रनायकों पर भी अनुचित बयान दिया था।

देश भर में विरोध प्रदर्शन

अमित बघेल के बयान के बाद सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद अमित बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी से कोई डर नहीं है, लेकिन उसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए पुलिस अब इस मामले में किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है और उनकी तलाश जारी है।

The post CG News: अमित बघेल की तलाश तेज, करीबियों पर फिर पुलिस की दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-search-for-amit-baghel-intensifies-police-raid-close-associates-again/feed/ 0