Judicial Custody Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/judicial-custody/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 29 Oct 2025 17:33:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Judicial Custody Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/judicial-custody/ 32 32 CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/ https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/#respond Wed, 29 Oct 2025 17:30:07 +0000 https://maarmik.in/?p=5754 CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (CG Liquor Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को बढ़ाते हुए 12 नवंबर 2025 तक जेल में भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद बढ़ी रिमांड चैतन्य […]

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (CG Liquor Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक और बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को बढ़ाते हुए 12 नवंबर 2025 तक जेल में भेजने का आदेश दिया है।

कोर्ट में पेशी के बाद बढ़ी रिमांड

चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया। इसी मामले में आरोपी निरंजन दास को भी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, जिससे ईडी (Enforcement Directorate) की जांच को और बल मिला है।

हाई कोर्ट ने भी याचिका की खारिज

इससे पहले चैतन्य बघेल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि ईडी की कार्रवाई असंवैधानिक और नियम विरुद्ध है। हालांकि, हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह याचिका खारिज कर दी, जिससे चैतन्य को कोई राहत नहीं मिल सकी।

3,200 करोड़ का शराब घोटाला — बड़ा आरोप

ईडी ने 15 सितंबर को इस बहुचर्चित शराब घोटाले में 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल की थी। इस चार्जशीट में चैतन्य बघेल पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कथित घोटाले में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं। ईडी का दावा है कि यह घोटाला 3200 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिसमें कई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

भूपेश बघेल का बयान — “राजनीतिक बदले की कार्रवाई”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है — “यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। मेरे बेटे को जानबूझकर शराब घोटाले में फंसाया जा रहा है।”

The post CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, अब 12 नवंबर तक जेल में रहेंगे appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-liquor-scam-no-relief-for-chaitanya/feed/ 0
Breaking News: शराब घोटाला मामले में बघेल भेजे गए जेल, न्यायिक रिमांड पर…! https://maarmik.in/breaking-news-baghel-sent-to-jail-in-liquor-scam-case/ https://maarmik.in/breaking-news-baghel-sent-to-jail-in-liquor-scam-case/#respond Mon, 06 Oct 2025 15:35:14 +0000 https://maarmik.in/?p=5597 Breaking News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सोमवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत चैतन्य बघेल और उनके […]

The post Breaking News: शराब घोटाला मामले में बघेल भेजे गए जेल, न्यायिक रिमांड पर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सोमवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

चैतन्य बघेल और उनके पिता भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत और जांच की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर ईडी की कार्रवाई और पीएमएलए कानून को चुनौती देना है, तो इसके लिए अलग याचिका दाखिल करनी होगी। इस मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को निर्धारित है।

जन्मदिन के दिन हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि ईडी (ED) ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित उनके निवास से चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। संयोग से यह दिन उनका जन्मदिन भी था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था, जो 22 जुलाई को समाप्त हुई। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।

The post Breaking News: शराब घोटाला मामले में बघेल भेजे गए जेल, न्यायिक रिमांड पर…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-baghel-sent-to-jail-in-liquor-scam-case/feed/ 0