KBC Contestant Journey Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/kbc-contestant-journey/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 03 Dec 2025 04:25:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png KBC Contestant Journey Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/kbc-contestant-journey/ 32 32 KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा https://maarmik.in/kbc-2025-raipurs-young-journalist-in-kaun-banega-crorepati-7-months-of-hard-work-pays-off-pragya-faces-big-b-tonight/ https://maarmik.in/kbc-2025-raipurs-young-journalist-in-kaun-banega-crorepati-7-months-of-hard-work-pays-off-pragya-faces-big-b-tonight/#respond Wed, 03 Dec 2025 04:25:38 +0000 https://maarmik.in/?p=6360 KBC 2025 : रायपुर। राजधानी रायपुर की एक युवा महिला पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने अपनी लगन और ज्ञान के दम पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 2025) के सेट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंची हैं। प्रज्ञा के संघर्ष […]

The post KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा appeared first on Maarmik.in.

]]>
KBC 2025 : रायपुर। राजधानी रायपुर की एक युवा महिला पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने अपनी लगन और ज्ञान के दम पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 2025) के सेट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट तक पहुंची हैं। प्रज्ञा के संघर्ष और सफलता का यह खास एपिसोड आज, 3 दिसंबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा।

KBC 2025 : प्रज्ञा प्रसाद ने खुद फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपनी इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे “जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक” बताया।

7 महीनों की ‘अग्निपरीक्षा’ का सफर

प्रज्ञा ने बताया कि हॉट सीट तक पहुंचने का यह सफर कोई आसान नहीं था। यह सात महीने की लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी, जिसकी शुरुआत अप्रैल माह में सोनी लिव (SonyLIV) पर सवालों के जवाब देने से हुई।

read more : India vs SA 2nd ODI Raipur : आज होगा क्रिकेट का महा-मुकाबला, केएल राहुल की सेना रायपुर में ट्रॉफी पर कब्जा करने को तैयार…

चुनौतीपूर्ण चरण: अप्रैल में ऑनलाइन सवालों के बाद, मई में कंप्यूटरीकृत दो सवालों का कॉल आया। इसे पार करने के बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया।

मुंबई में टेस्ट: मुंबई में उनका एक विस्तृत जीके का लिखित टेस्ट लिया गया। करीब 100 पन्नों की बुकलेट भरने के बाद वह इसमें पास हुईं।

स्क्रीनिंग: अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट हुआ, जिसमें 25 मिनट का साक्षात्कार और चार जीके के सवालों का सामना करना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में मेहनत, नॉलेज और भाग्य तीनों ने उनका साथ दिया।

KBC उठाता है पूरा खर्च

प्रज्ञा ने अपने अनुभव से बताया कि KBC शो और चैनल कंटेस्टेंट (और उनके एक साथी) के लिए पूरी तरह से खर्चे वहन करता है। मुंबई आने-जाने का खर्च, होटल में रुकने और खाने-पीने का खर्च पूरी तरह से शो की तरफ से उठाया जाता है, जिससे कंटेस्टेंट को किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

प्रज्ञा की इस खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी आज रात टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर बिग बी के सवालों पर उनकी ज्ञान की परीक्षा देखने के लिए उत्सुक हैं।

The post KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/kbc-2025-raipurs-young-journalist-in-kaun-banega-crorepati-7-months-of-hard-work-pays-off-pragya-faces-big-b-tonight/feed/ 0