Khursipar Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/khursipar/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:17:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Khursipar Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/khursipar/ 32 32 Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/ https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:15:23 +0000 https://maarmik.in/?p=6461 Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की […]

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसे किडनैप कर ले जाने की खुली धमकी भी दे डाली, जिसके बाद महिला ने मजबूरन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Bhilai Lady Tailor Harassment : पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया था नंबर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और मोबाइल नंबर लिया था। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक लगातार अश्लील बातें करने लगा और महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

READ MORE : Chhattisgarh Board : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब जानिए कितने अंकों के कितने प्रश्न आएंगे

महिला के पति ने जब इस पर आपत्ति जताई और आरोपी को समझाया, तो वह कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन 28 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।

अश्लील बातें, प्रेम संबंध का ज़िक्र और किडनैप की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका सख्ती से विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि फोन पर ऊंची आवाज़ में आरोपी ने कहा कि वह उसे ‘उठवा लेगा’ और ‘अपहरण कर ले जाएगा’।

लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने आवेदन में यह चेतावनी भी दी है कि भविष्य में अगर उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार केवल आरोपी युवक ही होगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

महिला और उसके पति के बार-बार समझाने के बावजूद जब आरोपी की हरकतें बढ़ती ही गईं, तब खुर्सीपार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं (धारा 79 – अश्लील कृत्य/उत्पीड़न और धारा 351(3) – धमकी व डराने-धमकाने से संबंधित प्रावधान) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/feed/ 0
Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/ https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/#respond Thu, 04 Dec 2025 03:04:26 +0000 https://maarmik.in/?p=6390 Durg Cyber Fraud : दुर्ग। साइबर अपराध के जाल को तोड़ने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उन 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हुई है, जो ठगी के पैसों को रखने के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर दे रहे थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ कहा […]

The post Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर appeared first on Maarmik.in.

]]>
Durg Cyber Fraud : दुर्ग। साइबर अपराध के जाल को तोड़ने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उन 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हुई है, जो ठगी के पैसों को रखने के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर दे रहे थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है।

Durg Cyber Fraud : कैसे हुआ करोड़ों का फ्रॉड?

मामले का खुलासा तब हुआ जब गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से दुर्ग पुलिस को अलर्ट मिला। यह अलर्ट दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बंधन बैंक की सुपेला शाखा में खोले गए 27 खातों के बारे में था। जांच में पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से अर्जित की गई अवैध राशि को जमा करने के लिए किया जा रहा था।

read more : Jagdalpur News : 20 साल बाद कैद से आज़ाद लिसा की दास्तान : डर ने छीनी आवाज़, अंधेरे ने निगला बचपन, पढ़े रूह कपा देने वाली पूरी खबर

धोखाधड़ी की राशि: लगभग 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार रुपये इन 27 खातों में जमा किए गए थे।

अपराध का तरीका: आरोपियों ने लालच में आकर या जानबूझकर अपने बैंक अकाउंट्स को ‘म्यूल अकाउंट’ (धोखाधड़ी के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाला खाता) बनाकर साइबर ठगों को किराए पर दे दिया था। इन खातों से पैसों का बड़ा लेन-देन भी किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

अलर्ट मिलने के बाद, दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फ्रॉड से जुड़े सभी 27 खातों को होल्ड करवा दिया। इसके बाद खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में भिलाई के ख़ुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के कई क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. रणजीत महानंद (रावणभाटा, सुपेला)

  2. प्रमिला जंघेल (खुर्सीपार)

  3. आकाश राव (सेक्टर 32)

  4. विपिन कुमार सिरसाम (रिसाली सेक्टर)

  5. मानवी बेरी (सेक्टर 5)

  6. आशीष गुप्ता (जुनवानी)

  7. पिंकी कुर्रे (कोहका)

  8. रमाकान्त बंसोड़ (सुपेला)

पुलिस ने इस गिरफ्तारी को साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट बताया है और कहा है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The post Durg Cyber Fraud : बंधन बैंक के 27 म्यूल अकाउंट से करोड़ो का महा-फ्रॉड, दुर्ग पुलिस ने धर दबोचे 8 किराएदार अकाउंट होल्डर appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/durg-cyber-fraud-a-massive-fraud-worth-crores-was-carried-out-from-27-mule-accounts-of-bandhan-bank-durg-police-arrested-8-tenant-account-holders/feed/ 0