Kogilu Lake – Maarmik.in https://maarmik.in News Portal || Digital Marketing || PR Agency Fri, 24 Jan 2025 08:12:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 https://i0.wp.com/maarmik.in/wp-content/uploads/2024/09/cropped-Untitled-3.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Kogilu Lake – Maarmik.in https://maarmik.in 32 32 238844357 नौकरानी का रेप फिर हत्या, सुसाइड एंगल देने की कोशिश…! https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/ https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/#respond Fri, 24 Jan 2025 08:12:26 +0000 https://maarmik.in/?p=2483 Karnataka: कालकेरे झील में शुक्रवार को 28 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी. देवराज ने जानकारी दी कि मृतका घर में काम करने वाली नौकरानी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और फिर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और मृतका के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के बारे में और खुलासा हो सकेगा।

मल्लेश्वरम मॉल में व्यक्ति ने की आत्महत्या

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में एक व्यक्ति ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पहचान 55 वर्षीय टीसी मंजूनाथ के रूप में की है, जो उल्लाल उपनगर का निवासी था। मंजूनाथ की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे हुई जब मंजूनाथ रेलिंग पर चढ़कर कूद गए। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंजूनाथ भारी कर्ज में डूबे थे और उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चल रही थी। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
https://maarmik.in/maid-raped-and-then-murdered-attempt-to-give-suicide-angle/feed/ 0 2483